Breaking News

लूट के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव

आज़मगढ़। दिनांक 18.09.2020 को आवेदक श्रीचन्द्रजीत पुत्र नरायन राम निवासी सराय थाना देवगाँव आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रार्थनापत्र दिये कि दिनांक 17.09.2020 की रात्रि में मेरी माता जी का सोते समय कान की बाली व गले की हसुली अज्ञात चोरो द्वारा छीन कर भाग गये जिसके सम्बन्ध में मु.अ.स. 217/2020 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया । 
आज दिनांक 22.09.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में प्र.नि. संजय कुमार सिंह मय हमराह कोटा बजार मे मौजूद थे कि मुखविर खास द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.09.2020 की रात्रि में ग्राम सराय में हुयी लूट के अभियुक्तगण कोटा बुजुर्ग नहर पुलिया पर बैठे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर दो अभियुक्तो 1- जितेन्द्र राम उर्फ गुडडू पुत्र राम सनेही निवासी नरसिंहपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ 2- राम अचल पुत्र शिवबरत निवासी चौकी नरसिंहपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ को समय करीब 09.00 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के कब्जे से घटना में लूटी गयी कानफूली बरामद कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- जितेन्द्र राम उर्फ गुडडू पुत्र राम सनेही निवासी नरसिंहपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ 
2- राम अचल पुत्र शिवबरत निवासी चौकी नरसिंहपुर थाना देवगाँव आजमगढ़

बरामदगीः-

एक अदद कानफूली सोनी की 

पंजीकृत अभियोगः-

मु.अ.स. 217/2020 धारा 392/411/120बी भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
2. उ.नि. त्रिभुवन सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
3. हे.का. आशुतोष यादवथाना देवगाँव आजमगढ़
4. का0 बृजेश यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
5. का0 राहुल कुमार थाना देवगाँव आजमगढ़
6. म.का. पूजा कुशवाहा थाना देवगाँव आजमगढ़
7. म.का. जया त्रिपाठी थाना देवगाँव आजमगढ़

और नया पुराने