Breaking News

जीयनपुर:- लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार जेल भेजा, अवैध तमंचा कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़:- जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनहवा बाजार के समीप नदौरा मोड़ के पास रात्री में लगभग 12:00 बजे जीयनपुर पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया एवं उन्हें जेल भेज दिया।जिसमे मिनाज उर्फ पांडु पुत्र इमरान एवं मोहम्मद नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर ।जिसमें मिनाज को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।जिनपर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही बालचंद पुत्र मोहन रैदास निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर  के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बालचंद पर पूर्व में भी चोरी के तीन मुकदमे दर्ज है यह सभी शातिर अपराधी है।
वही कोतवाल जीयनपुर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि बीती रात अगस्त किया जा रहा था कि उसी दौरान तीनों व्यक्ति अपराधी नदौरा मोड़ के पास दिखाई दिए पुलिस ने तीनों से जब पूछताछ की और तलाशी ली तो उन्होंने अपना नाम पता और बताते हुए उनके पास से अवैध असला हाउस कट्टा बरामद हुआ जिन्हें संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

आज़मगढ़। दिनांक 09.07.20 को वादी राजेन्द्र पुत्र सोमर निवासी नौशहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2020 धारा 457/380 IPC पंजीकृत कराया गया था। दौरान विवेचना अभियुक्त बालचन्द्र पुत्र स्व0 मोहन निवासी असरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हाल पता परषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया था तथा धारा 411/413/419/420/467/468/471 IPC की बढौतरी की गयी थी। व उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0 239/2020 धारा 379/411/419/420 IPC में भी वांछित अभियुक्त था। 
दिनांक 18-11-20 को SSI संजय सिंह मय हमराह उ0नि0 उमेश कुमार उ0नि0 अमर नाथ यादव, मु0आ0 शियाकांत यादव, का0 अंकुर सिंह, का0 शैलेन्द्र कुमार वुलेरो सरकारी UP 50AG 0253  मय चालक रमाशंकर यादव के रवाना होकर रात्रि गस्त करता हुआ अंजान शहीद वाजार पहुचे तथा हम लोग आपस मे अपराध एवं अपराधियों के संबन्ध मे बात चित कर रहे थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि चुनहवां चौराहा  के आगे मालटारी रोड नदौरा मोड़ पुलिया के पास नाजायज असलहो के साथ कुछ बदमाश एकत्रित है जो कही लूट की योजना बना रहे है यदि जल्दी की जाय तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस वाले मय मुखविर  के आपस में एक दुसरे की जामा तलाशी ले देकर विश्वास किया कि किसी के पास कोई अवैध वस्तु नही है असनाहे राह गवाहान फराहाम करने की कोशिश किया गया तो शुनसान स्थान व नावक्त होने के कारण कोई गवाह नही मिला तब हम लोग वहां से प्रस्थान कर मय मुखविर चुनहवां चौराहा पहुचे वुलेरो गाड़ी को चुनहवां चौराहा पर छोड़ कर मय मुखविर के  लुक छीप कर नदौरा मोड़ पुलिया के पास पहुचे तो कुछ व्यक्ति  पुलिया के पास छिपे है । मुखविर इशारा कर चला गया हम लोग छिप कर आहट लेने लगे कि तभी एक व्यक्ति ने कहा कि चलो समय अधिक हो रहा है । रोड से आने वाले व्यक्ति किसी व्यक्ति से लूट पाट किया जाय और उठकर खड़े हो गये पूर्व विश्वास हो गया कि यह लूटेरो का गिरोह है। जो लूट पाट करने जा रहा है कि हम लोग  एक बारंगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही तीनो बदमाशो को पकड़ लिया  पकड़े गये बदमाशों का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम मिजान उर्फ पांडू पुत्र इमरान निवासी देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुए पेन्ट  बाय फेट से एक अदद तमंचा .315 बोर  कुल लम्बाई 23 सेमी नाल लोहे की 15 सेमी चेम्बर 5 सेमी  बाडी लम्बाई 9 सेमी0 पीली धातु की रिपिट से कसी है । वट 5 सेमी ट्रिगर पर लकड़ी की चाप लगी हुयी है । जिसके ट्रेगर , हैमर व फायरिंग पिन लगा है जो चालू हालत मे है तथा खोलने व बृवन्द करने के लिये स्प्रिंगदार खटका लगा है । बरामद हुआ तथा पेन्ट की दाहिनी फेट से 2 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ .315 बोर जिंदा । दूसरे ने अपन नाम मो0 नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार Ps  जियनपुर आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष बताया जिसकी तलाशी से इसके पास कोई वस्तु वरामद नही हुआ । तीसरे ने अपना नाम वालचन्द पुत्र स्व मोहन निवासी परषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 36 वर्ष बताया जिसकी जामा तलासी से इसके पास कोई वस्तु बरामद नही हुयी पकड़े गये वदमाशो से तमंचा रखने के सम्बन्ध मे लाईसेंस तलब करने पर नही दिखा सका ।अभि0गणों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 398,401 भा0द0वि व 3/25 A Act  दण्डनीय अपराध है अतः कारण गिरफ्तारी बताकर वजाफ्ता वकायदा समय 11.45 बजे रात्रि हिरासत पुलिस लिया गया।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर अपनी सफाई माननीय न्यायालय में देना बता रहे है।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 390/2020 धारा 398/401 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
 मु0अ0सं0 391/2020 धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास- 

आपराधिक इतिहास मिजान उर्फ पांडू पुत्र इमरान निवासी देवापार थाना जीयनपुर आजमगढ़

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 4/19 3/5/8/ गो0नि0अधि0 व 4/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़
2 138/20 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
3 390/20 398/401 IPC जीयनपुर आजमगढ़
4 391/20 3/25 A Act जीयनपुर आजमगढ़

आपराधिक इतिहास मो0 नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर आजमगढ़

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 243/2020 147/323/504/506 IPC व 3(1) द, ध व 3(2)5क SC/ST Act जीयनपुर आजमगढ़
2 390/2020 398/401 IPC जीयनपुर आजमगढ़

आपराधिक इतिहास बालचन्द पुत्र स्व0 मोहन निवासी असरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ हाल पता परषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद 

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 203/2020 457/380/411/413/420/467/468/471 जीयनपुर आजमगढ़
2 239/2020 379/411/419/420 IPC जीयनपुर आजमगढ़
3 390/2020 398/401 IPC जीयनपुर आजमगढ़

अपराध का तरीका – लूट पाट करना। 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. मिजान उर्फ पांडू पुत्र इमरान निवासी देवापार थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. मो0 नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर आजमगढ़
3. बालचन्द पुत्र स्व0 मोहन निवासी असरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ हाल पता परषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़
बरामदगी- अभियुक्त मिजान उर्फ पांडू के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर  व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद होना।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.व0उ0नि0 संजय सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2.उ0नि0 उमेश कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 अमरनाथ यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़


और नया पुराने