Breaking News

मिशन शक्ति के माध्यम से छात्राओं को किया गया जागरूक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रिपोर्ट:- विशाल कुमार 

बुढ़नपुर/आज़मगढ़ :-बुढ़नपुर तहसील के थाना कप्तानगंज के अंतर्गत जलालपुर महाबल पट्टी  गांव में एसओ कप्तानगंज नदीम अहमद फरीदी ने यहां के छात्र छात्राओं को संशोधित करते हुए कहा कि सबसे जरूरी है कि  सेना  हो या फिर पुलिस फोर्स की तैयारी करने वाले जवानों को अनुशासन व इमानदारी के साथ डटे रहना चाहिए । उन्होंने अपराध रोकने मे सरकार व्दारा  चलाई जा रही  विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी कहा कि शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को उनके ऊपर होने वाले अपराधो से लड़ने में मदद मिलेगी। 112 नंबर का संकट के समय उपयोग करने की सलाह भी दी । क्राइम स्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को दौड़ना बहुत जरुरी है । सुबह व शाम को दौड़ते समय वे सभी एकाग्रचित्त होकर दौड़ लगाये ।इस दौरान मोबाइल आदि का उपयोग न करें। कुछ लोग नंगे पांव दौड़ते हैं जो कि गलत है ।इस अवसर पर कांस्टेबल आकाश वर्मा कांस्टेबल अरविंद यादव महिला कांस्टेबल शबाना बानो  के साथ इन्सटेक्टर राजेश सिंह शर्मा जी राव पटेल  वअजय सिंह  सहित अन्य कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

और नया पुराने