Breaking News

पत्रकार की हत्या को लेकर सरायमीर में पत्रकारों ने की शोकसभा।

आज़मगढ़।

सरायमीर। गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या को लेकर सरायमीर पत्रकारों ने शोकसभा कर प्रशासन से अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञात हो कि विगत दिनों विक्रम जोशी पत्रकार की एक मनबढ़ अपराधी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसको लेकर सरायमीर व फरीहा के पत्रकारों ने शोकसभा की सभा की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद आमिर ने कहा कि पत्रकार की हत्या करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार के अनुसार अपराधी के घर पुलिस का आना-जाना रहता था इसलिए पुलिस उस अपराधी को गिरफ्तार नहीं करती थी ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और पत्रकार के परिजनों को कम से कम दस लाख का मुआवजा दिया जाए। आगे उन्होंने शासन प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग किया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक जुट होकर इस मांग का समर्थन किया। इस अवसर मोहम्मद सादिक, ज्ञानचन्द पाठक, नुरूलैन फीरोजी, मो०यासिर, अबु हमजा, मोहम्मद अजफर, मोहम्मद तनवीर, राजेश पाठक, मोहम्मद आमिर, अबु होरैरा, मनोज कुमार, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने