आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: वादी मुकदमा सैय्यद शहाबुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी म0नं0 216 मोहल्ला बाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ दिनाक 27.7.21 को थाना कोतवाली उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित बाबत अभियुक्त वसीम पुत्र एजाज द्वारा वादी की लड़की अलविया से शादी करने की बात कहना तथा इनकार करने पर अलविया की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर देने तथा पत्नी जरीना को बुरी तरह से मारकर घायल कर देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली मु0अ0स0 227/21 धारा 302,307,120बी भादवि पंजीकृत किया गया जिसका विवेचना एसएचओ कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा की जी रही है । विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि वसीम उपरोक्त के भाई अलीम पुत्र एजाज के आपराधिक षडयन्त्र पर ही वसीम द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री अलविया की गला रेत कर हत्या कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्वेक्षण में प्र0नि0 के.के. गुप्ता मय हमराह टीम द्वारा दौराने तलाश वाछित अभियुक्त अलीम अहमद पुत्र एजाज अहमद निवासी मदापुर समसपुर एसडीएम रोड थाना घोसी जनपद मऊ 27 वर्ष को मुकेरीगंज से आज दिनांक 06.08.2021 को समय करीब 9.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
अलीम अहमद पुत्र एजाज अहमद निवासी मदापुर समसपुर एसडीएम रोड थाना घोसी जनपद मऊ 27 वर्ष
अभियोग का विवरण
मु0अ0स0 227/21 धारा 302,307,120 बी भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. कृष्ण कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
2. का0 मार्तण्ड कुमार,
2. का0 जयप्रकाश प्रजापति,
3. म0का0 सुदक्षिणा पाण्डेय,
4. म0का0 ज्योति
