गोरखपुर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा, मंडल गोरखपुर की ओर से PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन में गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिलों से व्यापारी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटेंगे।
सम्मेलन का आयोजन गोकुल अतिथि भवन, पुरानी RTO, सिविल लाइंस, गोरखपुर में होगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर PDA और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की रणनीति पर भी मंथन किए जाने की बात कही गई है।
कार्यक्रम के आयोजक मंडल में नीतीश जायसवाल निक्कू, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी व्यापार सभा देवरिया, प्रदेश सचिव शोभित जायसवाल, गोरखपुर जिलाध्यक्ष व्यापार सभा अश्वनी जायसवाल ‘सूरज’, महाराजगंज जिलाध्यक्ष महेन्द्रानन्द जायसवाल, कुशीनगर जिलाध्यक्ष राजकिशोर जायसवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रहरी सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं।
आयोजकों ने मंडल के व्यापारी समाज और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।