आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़ के जीयनपुर में आदर्श रामलीला समिति की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मान प्रदान किया रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा की आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर द्वारा मुझे जो सम्मान दिया गया है, उसके लिए मैं समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। रामलीला हमारी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। मैं समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”इस दौरान समिति के अध्यक्ष
राजवंत सिंह,सभासद विशाल रावत,मंत्री अतुल त्रिपाठी, जीतबहादुर लाल श्रीवास्तव,मुकेश जयसवाल, डब्लू गुप्ता,संतोष चौरसिया,रवि सिंह, और गणमान्य लोग उपस्थित रहे l