आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।
आजमगढ़ 29 अप्रैल-- जनपद के बच्चे जो प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, उनको प्रयागराज से रोडवेज के माध्यम से बस स्टेशन (रोडवेज) आजमगढ़ पर लाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने रोडवेज पर पहुंचकर प्रयागराज से आये हुए बच्चों का हाल-चाल लिया एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आये हुए बच्चों का थर्मल स्कैनिंग कराया गया।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य राजस्व अधिकारी, एआरएम रोडवेज व एआरटीओ को निर्देश दिये कि आये हुए बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें और उनको होम कोरेन्टाइन करायें।
जिलाधिकारी द्वारा आये हुए सभी बच्चों को अपने स्वयं के श्रोत से केला वितरित कराया गया।