Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने किया विविध कार्यक्रम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

सगड़ी।

सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम पर आयोजित है। यह शिविर 15.1. 2020 से 21.1 2020 तक लगना है ।आज सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाएं व स्वयंसेवक सफाई अभियान में भाग लिए छात्रों ने सेव वाटर सेव ट्री सेव लाइफ पर रंगोली बनाया। जिसका आशय यह है कि जल बचाएं इससे वनस्पति सुरक्षित होगी और वनस्पति रहेगी तभी जीवन बचेगा। दूसरी रंगोली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बनाई गई इसका आशय यह है कि बच्ची जब जन्म लेगी तभी आगे लोगों को बेटी बहू वह मां की ममता मिल पाएगी ।यदि भ्रूण हत्या होगी तो आगे आने वाले लोगों का जीवन संकटग्रस्त हो जाएगा। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र व विशिष्ट अतिथि प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम के प्रधानाचार्या रही ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह शिविर पठन-पाठन से बिल्कुल अलग है यह प्रशिक्षण भविष्य के जीवन को सुगम बनाता है, आगे आप के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करते हुए अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नितेश जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, कि एनएसएस यह सिखाता है कि सफलताओं का श्रेय हमेशा दूसरों को देना चाहिए जबकि अपना ध्यान केवल सेवा पर लगाए रहना। चाहिए कार्यक्रम अधिकारी शैलेश सिंह ने कहा कि एनएसएस के के विशेष शिविर के माध्यम से बच्चे अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं। तथा अपने व्यक्तित्व को समाजसेवा के लिए लगाते हैं। डॉ शैलेश पाठक ने संचालन का कार्य किया और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के समय बाबू जनार्दन ,चंद्रशेखर यादव ,बृजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
और नया पुराने