Breaking News

कारगिल शहीद पार्क में खिचड़ी पर्व पर दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

खिचड़ी पर्व पर दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

दौड़ प्रतियोगिता में गाजीपुर और कबड्डी में आजमगढ़ का रहा दबदबा।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में स्थित शहीद पार्क में प्रतिवर्ष की भांति खिचड़ी पर्व पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दौड़ 100  मीटर 15 सौ मीटर व 5 किलोमीटर पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित की गई 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 100 मीटर दौड़ में संदीप वर्मा गाजीपुर प्रथम व अंगद कुमार जहानागंज द्वितीय , अल्ताफ जावेद स्टेडियम तृतीय रहे। 
वहीं 15 सौ मीटर दौड़ में रोहित यादव पतार आजमगढ़ प्रथम , नमन द्वितीय , राकेश कुमार तृतीय रहे ।
5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में आनंद राजभर गाजीपुर प्रथम , अरविंद यादव स्टेडियम आजमगढ़ , द्वितीय पीयूष कुमार कोठिया आजमगढ़ तृतीय रहे।

महिला 15 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में किरन वर्मा स्टेडियम बुढ़नपुर प्रथम , सपना विश्वनाथ पुर द्वितीय , अंतिमा पुरवा गोडारी तृतीय रही।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम आजमगढ़ प्रथम रहा वहीं रामा हॉस्पिटल द्वितीय रहा।
पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में नुरुद्दीन पुर व बेरमा के बीच निर्णायक मैच में बेरमा विजयी रहा । 
खिचड़ी पर्व पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व सांसद रमाकांत यादव के द्वारा किया गया वही समापन बिलरियागंज प्रमुख रमेश यादव ने किया सभी प्रथम पुरस्कार रेंजर साइकिल व मोंमेटो और सहयोग राशि वहीं द्वितीय पुरस्कार कंबल व मोंमेटो और सहयोग राशि और तृतीय पुरस्कार में सहयोग राशि दी गयी यह प्रतियोगिता देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर आयोजक राकेश यादव व प्रमोद यादव सहित हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह अजमतगढ़ प्रमुख वंदना सिंह राजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने