आज़मगढ़।
सरायमीर स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो गौ वंश, चार बाइक, मांस काटने व वजन करने समान के साथ दो अभियुक्त दो भागने में सफल रहे गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व मुकदमा दर्ज न्यायालय भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना एसआई आशुतोष मिश्रा, रामप्रसाद, श्याम सिंह मय हमराही कस्बा का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना व्यक्ति नोनारी गांव में शब्बू के हाता में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु काटने वाले हैं पुलिस ने सूचना पाते ही नोनारी गांव पहुंचकर शब्बू के हाता में छापा डाला । पुलिस ने मौके से तीन चापड़, एक सुम्मी, एक डीहा, दो गौ वंश व चार बाइक के दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया और दो भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना में लाकर पूछताछ की तो वह अपना क्रमशः नाम-पता नसीम पुत्र शमीम निवासी नोनारी, इमरान पुत्र इसहाक ग्राम बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया भागने वालों का नाम-पता सब्बू पुत्र ईशा व फैजान पुत्र जुलकदर ग्राम नोनारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व अपराध संख्या 24/020 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रोत के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा