Breaking News

भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।


आज़मगढ़।

उच्च शिक्षा मंत्री को सम्मानित करेगा विश्वविद्यालय अभियान
आज़मगढ़।

आजमगढ़।
आज़मगढ़ में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की सौगात देने हेतु आभार प्रकट करने के लिये उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री को आमंत्रित करने के लिये विश्वविद्यालय अभियान ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह को विश्वविद्यालय अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए अपील की कि राज्य सरकार ने 40 साल से हो रही विश्वविद्यालय की मांग को पूरी किया है। जिसके लिये जनपदवासी सदैव ऋणी रहेंगे। विश्वविद्यालय अभियान ने उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री महोदय का आभार प्रकट करने की योजना बनाई है। साथ ही विश्वविद्यालय के स्वरूप को लेकर जनपदवासियों की अपेक्षाओं को भी उनके सम्मुख रखा जाएगा। 
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात देने के लिये जनपदवासियों की तरफ़ से उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0दिनेश शर्मा को आमंत्रित कर समारोह पूर्वक आभार प्रकट किया जाएगा। मुख्यमंत्री महोदय आज़मगढ़ के विकास को लेकर गंभीर हैं और स्वयं रुचि लेते हैं। पिछली सरकारों ने विश्वविद्यालय की मांग की उपेक्षा करती रहीं। विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डॉ0सुजीत श्रीवास्तव भूषण ने कहा कि पांच वर्षों से जनपद के युवा विश्वविद्यालय की मांग के लिये आन्दोलन करते रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0आदित्यनाथ योगी ने उनकी आवाज़ सुनी। जिसके लिए हम सब जनपदवासी आभारी हैं। विश्वविद्यालय अभियान के प्रभारी राकेश गांधी ने कहा कि अभी विश्वविद्यालय की पूरी रूपरेखा तैयार होनी है जिसमें सभी पाठ्यक्रम, स्टेडियम, लाइब्रेरी सहित अन्य आधुनिक तकनीकी सुबिधायें होनी चाहिये विश्वविद्यालय अभियान के द्वारा आरम्भ से ही इस पर बल दिया जाता रहा है। इसकी ओर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा  जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष हरबंश मिश्र, उपाध्यक्ष बृजेश यादव और जिला मंत्री जूही श्रीवास्तव ने भी उपमुख्यमंत्री महोदय को आमंत्रित कर सम्मानित करने का विचार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय अभियान के युवा संयोजक अमित कुमार सिंह, संरक्षक शिव बोधन उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, अखण्ड सिंह, मंजय यादव, रीतेश श्रीवास्तव, अन्नू कुमार आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने