Breaking News

लर्निंग आउटकम परीक्षा को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर की गई चर्चा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित बीआरसी केंद्र पर अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक और जूनियर के समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 8 नवंबर को लर्निंग आउटकम की होने वाली परीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया कि 8 नवंबर को प्राथमिक स्तर पर कक्षा 5 और जूनियर स्तर पर कक्षा 6 , 7 और 8 के छात्र छात्राओं की लर्निंग आउटकम की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। साथ ही परीक्षा को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया परीक्षा को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए अभिभावकों और एस एम सी की बैठक कर लोगों को प्रेरित करे कि परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चे उपस्थित हों । परीक्षा के दौरान हर विद्यालय पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं वही ब्लॉक से लेकर जिले स्तर तक अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
परीक्षा के दौरान प्रश्न पुस्तिका एवं ओ एम आर सीट मिलेगी। पर्यवेक्षक और केंद्र व्यवस्थापक के सामने परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के दिन ही प्रश्न पत्र पुस्तिका और ओ एम आर सीट का लिफाफा पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों के सामने खोला जाएगा साथ ही इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद ओ एम आर सीट और प्रश्नपत्र को बंद कर लिफाफे में पर्यवेक्षक के माध्यम से बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर जमा किया जाएगा ।इसी परीक्षा के मूल्यांकन के अनुसार विद्यालय ग्रेडिंग की जाएगी।
इस मौके पर कमलनयन यादव अनिल मिश्र राजमणि शर्मा प्रदीप प्रजापति विजय प्रजापति महेंद्र प्रसाद रामकरन राजेंद्र मौर्य नूर आलम राधिका देवी आदि लोग उपस्थित थे।
और नया पुराने