रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़ : डाला छठ पर्व पर जहाँ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरे जनपद में उल्लास का माहौल था। वहीं अलग अलग क्षेत्रों में लोगों के डूबने से संबंधित क्षेत्रों में मातम पसर गया। घण्टों तलाशी के दौरान जहां कुछ की लाशें बरामद हुईं।
शहर कोतवाली के गौरी शंकर घाट के समीप नाव पलट गयी। नाव पार 7 लोग सवार थे जिसमें 6 को बचा लिया गया वहीं शहर के मुकेरीगंज का निवासी 15 वर्षीय गिरीश गुप्ता लापता था। मीडिया से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के एसपी श्री पंकज कुमार पांडे ने बताया कि छठ पूजा के दौरान तीन थाना क्षेत्रों में 5 लोगों की डूबकर मौत हो गई है एसपी सिटी ने बताया कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है जबकि जीयनपुर थाना क्षेत्र में भी 2 लोगों की डूबकर मौत हुई है इसके टिक देवा कोतवाली में भी एक पोखरे में डूबकर एक युवक की मौत हुई है एसपी सिटी ने बताया कि कुछ डेड बॉडी अभी मिल गई हैं बाकी की तलाश जारी है इसके लिए आजमगढ़ प्रशासन पीएससी के साथ-साथ एनडीआरएफ गोताखोरों की टीम भी लगाई गई हैं बताते चलें कि डाला छठ के दौरान हुए इस हादसे में 2 लोगों की तमसा नदी में डूबने से जबकि 3 लोगों की मौत पोखरे में डूबकर हुई है हालांकि अभी तक कुछ डेड बॉडी मिली है और कुछ की तलाश जारी है।
बता दें जीयनपुर कोतवाली के बेरमा में तमसा नदी में डूब कर इसी क्षेत्र के ढोलीपुर में 19 वर्षीय विशाल पुत्र नन्दलाल प्रजापति की मौत हो गई। वह माँ के साथ छठ पूजा को आया था। दिन में 11.15 बजे लाश बरामद हुई। विशाल 2 भाई व 3 बहनों में सबसे बड़ा था। सऊदी अरब में पिता हैं। एक अन्य घटना में जीयनपुर कोतवाली के रामपुर जलालुद्दीनपट्टी में पोखरे में डूब कर 22 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामचंदर निवासी झूंसी सियरहा थाना बिलरियागंज लापता हो गया। वह एक दिन पूर्व ही अपनी बहन सुनीता के घर आया था।
देवगांव कोतवाली के सलेमपुर में छठ पूजा के दौरान पोखरे में तैरने के दौरान 20 वर्षीय विपुल यादव पुत्र घनश्याम डूब गया। काफ़ी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने विपुल को निकाला। आननफानन में लालगंज सीएचसी ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर शव को बिना पोस्टमॉर्टेम के सुपुर्द किये जाने की गुहार लगाई। इसी प्रकार शहर कोतवाली के बलरामपुर चौकी क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर में एक युवक की डूबने से मौत हो गयी।