मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
प्राईवेट हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक जीयनपुर के पास ट्रक व ट्रैक्टर के बीच में आ जाने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया जिसका ईलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आर्यनगर जीयनपुर निवासी गनेश कुमार पुत्र मंहगू राम उम्र 35 साल 2 नवंबर दिन शनिवार को अपने घर आर्यनगर से पैदल चलकर जीयनपुर बाजार में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था कि अचानक ट्रक के पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के बीच में आ जाने से गनेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ इलाज के लिए भेजा गया। वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घायल हुए व्यक्ति के परिजनों को दी। डॉक्टर द्वारा घायल व्यक्ति के नाज़ुक हालत को देखते हुए आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में घायल व्यक्ति का ईलाज चल रहा था कि ईलाज के दौरान रविवार की सुबह 8:30 बजे के करीब मौत हो गई। वही गनेश कुमार के दो लड़के सुरज 9 साल, कल्लू 4 साल व एक लड़की सृति 7 माह हैं। वही मौत की सूचना पाते ही पत्नी शकुंतला देवी का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। वही जीयनपुर पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शव को पंचनामा बनाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा।