मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत अम्मा आइमा में दो दिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ हवलदार यादव सपा जिलाध्यक्ष,एव लौहर यादव जिला प्रभारी प्रधान संघ ने फीता काटकर किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस दौरान कुल 21 टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें शाहडीह की टीम ने उद्घाटन मैच में बाईपार बिलरियागंज को कड़े मुकाबले में 10 --09 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया ।
यह कबड्डी प्रतियोगिता गांव के लोगों द्वारा कराई जा रही है। जिससे खेल के प्रति खेल भावना का विकास हो एवं ग्रामीण प्रतिभा निखर कर बाहर आये जिससे उनको ऊपर प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा सके।उद्घाटन के दौरान हवलदार यादव ने कहा कि गांवो में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें निखारने और सुविधा देने की सरकार को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे गांव में खेलों का स्तर ऊंचा हो सके और ग्रामीण प्रवेश के बच्चे देश के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर सकें। वही उन्होंने कहा कि सरकार को खेल का बजट बढ़ाते हुए ग्रामीण परिवेश के खेलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पर ऐसा नहीं होने से ग्रामीण प्रतिभाएं दम तोड़ रही है। दूसरी तरफ प्रधान संघ के जिला प्रभारी लौहर यादव ने कहा कि खेलो से जहां व्यक्ति कर व्यवहार में विकास होता है वहीं खेल से स्वस्थ रहने की कला जागृत होती है और खेल से व्यक्ति का जीवन स्वस्थ रहता है एवं खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान लौहर यादव जिला प्रभारी प्रधान संघ,बृजभान यादव,अनिल कुमार यादव ,अशोक कुमार यादव,सूर्यनाथ नाथ पासवान,अशोक पासवान,कमलेश यादव ,जमुना साहनी ,रजनीश साहनी,उमाशंकर साहनी,आदि मौजूद रहे।