मधुबनी।
अगाध आस्था के महापर्व छठ पर हर तरफ मनौतियो का मेला दिखाई दिया।आस्था के रंग मे सराबोर छठ की छटा देखने लायक ही बन रही थी।विवाहिताएं निराहार व्रतधारी महिलाएं श्ंगार करके और परंपरागत तरीके से सिंदूर लगाकर जब पूजन करने घाटो तलाबो पर पहुंची तो जैसे लगा कि हर तरह छठी मैया की भक्ति की गंगा बह रही है।हाथ मे दीया और मन मे कामना लेकर सूर्य देव की आराधना की गई।हर तरफ छठ गीतो की धुन पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय दिखाई दिया।प्रदूषण के कारण सूर्यदेव दिन भर धुंध के पीछे लुकछिपी का खेल खेलते रहे लेकिन श्रद्धलुओ की श्रद्धा पर इसका कोई असर नही हुआ।आस्थावान और व्रतधारी सुबह ही घर से पूजा का टोकरा लेकर घाट की तरफ चल पठे।वही पंचायत मुखिया ,सरपंच ,तमाम जनप्रतिनिधियो ने पूरी रात छठ घाटो का जायजा लिया और विधि व्यवस्था कायम रखने की लोगो से अपिल की।इस अवसर पर रामचंद्र पासवान,गंगा चौधरी,मो0 रिजवान ,लक्षमण प्रसाद चौधरी,समाजसेवी जामुन चौधरी मो0 मंजूर,मो0 बिलट,मनोज पासवान,मुन्ना चौधरी ,सहीत आदि गन्यमानय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बादल हुसैन।