Breaking News

बाइक सवार से अज्ञात बदमाशों ने पच्चीस हजार रुपये छीन कर फरार।

आज़मगढ़।

सरायमीर।. स्थानीय थाना व कस्बा के नई बाजार में बाइक सवार से अज्ञात बदमाशों ने पच्चीस हजार रुपये छीन कर फरार। पुलिस कर रही है मामले की छानबीन।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम कोरौली बुजुर्ग निवासी उग्रशेन यादव पुत्र कन्हैया यादव ने बताया कि मैं पच्चीस हजार रुपये का चेक लेकर दिनांक  2 नवम्बर 019 को स्टेट बैंक सरायमीर पैसा निकालने गया पच्चीस हजार रुपये निकाल कर बाइक से नई बाजार में एक कार्नर पर पहुंचा तभी पैदल चार व्यक्तियों ने उसको रोककर पाकेट में रखा पच्चीस हजार रुपये छीन कर फरार हो गया। युवक इसकी सूचना अपने घर दी घर के लोग पैसा छीन जाने की जानकारी सौ डायल पर दी। सूचना मिलते ही सौ डायल व स्थानीय थाना पुलिस युवक को साथ लेकर मामले की छानबीन कर रही है।थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर ने बताया कि छीनैती की घटना की जांच की जा रही है जांच में अभी तक संदिग्ध पाया गया है।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने