आज़मगढ़।
सरायमीर । स्थानीय थाना में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिंडिकेट बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों के विरुद्ध धारा 419, 420 जैसी संगीन अपराध में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है । दिनांक 24 सितम्बर 019 लालबहादुर, बृजेश कुमार, विजय बहादुर व अजय कुमार पुत्रगण रामसूरत ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को तहरीर दी थी कि मेरी सुरही बुजुर्ग में 16 बिघा जमीन है जिसको विक्रय के लिए अनिल सिंह पुत्र नन्दलाल सिंह ग्राम अरारा थाना गम्भीरपुर, राम अवध ग्राम मईया थाना गम्भिरपुर ने सिंडिकेट बैंक के फिल्ड आफिसर हरिशंकर थाना गम्भीरपुर ने तत्कालीन सिंडिकेट बैंक शाखा सरायमीर के मेनेजर से मिलकर फर्जी दस्तावेज लगाकर मेरे नाम का खाता खोलकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर 8 लाख रूपये निकाल लिया। जब मैं दिनांक 19/07/019 को सुरही बुजुर्ग की जमीन की खतौनी निकालने गया तो मालूम हुआ कि इस जमीन पर सिंडिकेट बैंक से लोन लिया गया है। सरायमीर शाखा सिंडिकेट बैंक पहुंचकर जानकारी ली फर्जी खाता व पैसा निकालने की बात सही निकली पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित व्यक्तियों की तहरीर को सज्ञान में लेकर थाना सरायमीर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराध संख्या 245 /019 धारा धारा 416, 419, 420, 467, 468 व 471 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
मोहम्मद यासिर सरायमीर