Breaking News

अवैध तमंचा कारतूस व तीन चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़:-पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 05.12.2020 को उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान द्वारा बड़ागांव नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि उसी समय एक व्यक्ति ग्राम गन्धुवई की तरफ से गाडी से तेजी से आता दिखाई दिया । संदिग्ध होने की स्थिति में पुलिस बल द्वारा रोकने पर भागने का प्रयास किया जिसके फलस्वरुप पुलिस बल द्वारा घेर कर आवश्यक बल प्रय़ोग कर समय 15.20 बजे पकड़ लिया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रोशन यादव पुत्र हीरामन यादव निवासी ग्राम तुर्कपड़की थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी ली गय़ी तो अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद मोटरसाईकिल (हीरो होण्डा पैशन प्लस व चेचिस नं0 – MBLHA10EL9HK02123) बरामद हुआ । अभियुक्त से गाडी के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछा गया तो बताया कि ये चोरी की गाडी है तथा चोरी की दो और गाडी जिसे मै फरिहां स्टेशन के पास झाडियों में छुपा कर रखा हूं चलकर बरामद करा सकता हूँ ।  जिसकी बरामगदी अभियुक्त के निशान देही पर की गयी । जिसका विवरण निम्नवत है- 1. मोटर साईकिल यमहा FZ चेचिस नं0 MH03AS3666 2. मोटर साईकिल हीरो HF डिलक्स चेचिस नं0 MBLHAR20XJGF13978 है । अवैध वाहन व अवैध असलहा की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 213/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 41 सीआरपीसी व 411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान  मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

रोशन यादव पुत्र हीरामन यादव सा0 तुर्कपड़की  थाना बिलरियागंज आजमगढ़

बरामदगी

1. होण्डा पैशन प्लस व चेचिस नं0 – MBLHA10EL9HK02123
2. मोटर साईकिल यमहा FZ चेचिस नं0 MH03AS3666
3. मोटर साईकिल हीरो HF डिलक्स चेचिस नं0 MBLHAR20XJGF13978 
4. एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नजायज 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 213/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 41 सीआरपीसी व 411 भादवि  थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. उ0नि0 मोतीलाल पटेल  मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ

और नया पुराने