Breaking News

Cyber Quotient (CQ) Test, में जनपद आजमगढ़ पुलिस के 02 कर्मचारियों द्वारा टाप 12 में जगह बनायी गयी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। प्रो0 त्रिवेणी सिंह, IPS पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम उ0प्र0 के निर्देशन में Root64 Infosec Research Foundation द्वारा दिनांक 05.12.2020 को आयोजित किये गये Cyber Quotient (CQ) Test, में जनपद आजमगढ़ पुलिस के 02 कर्मचारियों द्वारा टाप 12 में जगह बनायी गयी।
दिनांक 05.12.2020 को उ0प्र0 पुलिस में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों की साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन में तकनीकी दक्षता की परीक्षा हेतु Root64 Infosec Research Foundation द्वारा आनलाइन आयोजित की गयी CQ (Cyber Quotient) test में जनपद आजमगढ़ के 02 कर्मचारियों ने टाप 12 में जगह बनायी। जनपद के सीसीटीएनएस सेल में नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर आशीष पाण्डेय द्वारा जहां प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया गया वही साइबर सेल में नियुक्त आरक्षी मनीष सिंह द्वारा प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया गया। *पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम प्रो0 त्रिवेणी सिंह* एवं *Root64 Infosec Research Foundation के चीफ मेंटर श्री अमित दूबे* द्वारा इस उपलब्धी पर बधाई दी गयी साथ ही बताया गया की टाप 12 में आये सभी कर्मचारियों को प्रशस्तीपत्र एवं Root64 Infosec Research Foundation द्वारा 04 माह की नि:शुल्क ट्रेनिंग (एडवान्स साइबर क्राइम इनवेस्टीगेशन एवं साइबर फारेंसिक) प्रदान की जायेगी।

और नया पुराने