Breaking News

जीयनपुर:- 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

 आज़मगढ़। दिनांक 15.11.2020 को जीयनपुर थाना क्षेत्र के वादी द्वारा वादी की लड़की उम्र 17 वर्ष  को विपक्षीगण द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 383/2020 धारा 363/366 IPC पंजीकृत किया गया था । 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.12.2020 को उ0नि0 राज कुमार तिवारी मय हमराह का0 दुर्गेश कुमार सिंह के प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र करते हुए अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज गौड पुत्र बीरेन्द्र गौड निवासी उसरीखुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ रजादेपुर चौराहे पर मौजूद है कही जाने की फिराक मे है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचे तो एक व्यक्ति को मुखविर द्वारा दूर से इशारा करके हट गया कि यह वही व्यक्ति है जिसे पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से घेर कर रोका गया तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम व पता मनोज गौड पुत्र विरेन्द्र गौड निवासी उसरी खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ बताया । चुकि अभियुक्त उपरोक्त का नाम मुकदमा में वांछित है। अतः कारण गिरफ्तारी बताकर समय 10.45 बजे बजाफ्ता हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 0383/2020 धारा 363/366 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मनोज गौड पुत्र विरेन्द्र गौड निवासी उसरी खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 राज कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 दुर्गेश कुमार सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने