Breaking News

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया याद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:- 06 दिसंबर 2020--  संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर डॉ अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
सगड़ी तहसील के ग्राम सराय सागर मालतारी में आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया कि- डॉ. अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर शिक्षा हासिल की, और शिक्षा के आधार पर दलितों, पिछड़ों तथा वंचितों के लिए संघर्ष किया।
बाबासाहेब अम्बेडकर विराट व बहुआयामी व्यक्तित्व है। बाबासाहेब पत्रकार, लेखक, दार्शनिक, विधिज्ञाता, विचारक, सामाजिक आन्दोलनकारी, आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए स्वतन्त्र भारत को एक सूत्र में बांधने वाला संविधान तैयार किया। बाबासाहेब के द्वारा तैयार किया गया संविधान भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व छात्र संघ महामंत्री प्रवीण कुमार ने बताया कि- बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस हम लोग प्रति वर्ष मनाते हैं, इस वर्ष भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया है, और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर त्रिशरण पंचशील प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंचांग प्रणाम किया। 
इस दौरान मुकेश कुमार, दिनेश कुमार ,रितिक कुमार ,अमरजीत कुमार, अविनाश कुमार ,अमित कुमार, रणवीर कुमार ,सनोज कुमार, नितिन कुमार ,निखिल कुमार, शिवम कुमार आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने