आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:05 दिसंबर 2020-- रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव में बीती रात लगभग 9:00 बजे डिग्गी तोड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक के पेट में बल्लम मारकर घायल कर दिया और आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रणधीर पुत्र राज कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जमीन कैलवर फुलवरिया थाना घोसी मऊ अपनी बहन सरोज पत्नी सोमनाथ राम निवासी सिवान के यहां चार-पांच दिन पहले आया हुआ था, अक्सर वही रहता है। शुक्रवार की रात 9:00 बजे के करीब दूसरे गांव में एक शादी समारोह में ओम प्रकाश लखंदर रणधीर खाना खाए। ओमप्रकाश रणधीर को छोड़ने गया था, वापस आते समय रास्ते में ही सिवान गांव के ही रामअशीष यादव पुत्र बुधराम यादव उम्र 28 वर्ष ने ओम प्रकाश की बाइक की डिग्गी किसी बात को लेकर तोड़ दिया, इसकी जानकारी होने पर ओमप्रकाश लखंदर और रणधीर तीनों रामअशीष के घर पूछने गए।
जहां पर कहासुनी के बीच रामअशीष ने बल्लम निकालकर रणधीर के पेट में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लहूलुहान देख आरोपी मौके से फरार हो गया, गंभीर रूप से घायल रणधीर को परिजन जिला अस्पताल ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई, थानाध्यक्ष रौनापार का कहना है कि-अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
