मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सड़क दुर्घटना में मरने वाले व्यक्ति का नहीं हो सका शिनाख्त।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर जंगल के पास एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 42 साल का शव मिला जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। चेहरे पर दाढ़ी और पेंट टीशर्ट रेड कलर का पहना हुआ है।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । रात्रि में मौत होने से सड़क पर ही पड़ा रहा रास्ते में आने-जाने वाले लोगों राहगीरों ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति रोड़ पर पड़ा हुआ है। राहगीरों द्वारा गांव के लोगों को बुलाकर इसकी सूचना दी गई। सुबह जीयनपुर कोतवाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत कर्मचारी अंजान शहीद नूरदीपुर गांव निवासी लखेंदर ने इसकी सूचना जीयनपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाने आई। मृतक अज्ञात व्यक्ति के पॉकेट से कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस द्वारा कई लोगों को बुलाकर शव का पहचान कराया गया सभी लोगों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया है। वहीं जीयनपुर कोतवाल गजानन्द चौबे ने बताया कि शव का पहचान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण शव को जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। पहचान होने के बाद मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।