Breaking News

महिला का बैग छीनने का प्रयास कर रहे दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

पुलिस व जनता की सक्रियता रंग लाई पकड़े गए दो उच्चके। 

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में भाई के साथ खरीदारी करने आई महिला से उच्चको ने  बैग छिनने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर चौक के पास तरन्नुम पुत्री मोईनुद्दीन उम्र 19 साल कि महिला द्वारा एक दुकान से सामान खरीदने के बाद 5000, हजार रुपये की गड्डी से पैसे निकालकर दुकानदार को देते समय 2 लोग रुपये की गड्डी देखकर उसके पीछे पड़ गए। महिला जब अपने छोटे भाई मोहम्मद आरिफ के साथ घर जाने के लिए निकली तो पीछे से बाइक सवार दो उच्चको ने चौक से पूरब अजमतगढ़ रोड पर उच्चको ने महिला से बैग छीनने का प्रयास किया। महिला और उसके छोटे भाई ने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो उच्चकों ने महिला को धक्का देकर भागने का प्रयास करने लगें तो उसके भाई व जीयनपुर बाजार के दुकानदारों के मदद से लोगों ने बैग छीनकर भाग रहे उच्चकों को धर दबोचा  वही चौक पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवान ने भी उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।
बाइक से भाग रहे युवकों को 500 मीटर की दूरी पर लोगों ने घेर कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये उच्चकों में  योगेश कुमार यादव पुत्र हरिराम यादव व दूसरे युवक का नाम गौरव कुमार पुत्र राजेश गांव बौझी, थाना घोसी,जनपद मऊ बताया गया। पीड़ित महिला द्वारा जीयनपुर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दे दिया गया है। वही जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि जांच किया जा रहा है। जांच करने के बाद कार्रवाई किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
और नया पुराने