मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना बिलरियागंज के जौहर पार्क में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां-जहां जुल्म होगा वहां-वहां जाऊंगी।
सरकार का काम जनता को सुरक्षा देना है। जबकि लोगों पर जुल्म और अत्याचार किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां-जहां जुल्म होगा वहां जाऊंगी। सरकार का काम जनता को सुरक्षा देना है। जबकि लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। सीएए के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं खुद उठने वालीं थीं। लेकिन उसके बावजूद जानबूझकर पुलिस ने ज्यादती करने लगीं । केंद्र सरकार का नया कानून संप्रदाय नहीं संविधान के खिलाफ है। बिलरियागंज में हुए जुल्म और अत्याचार की मानवाधिकार आयोग में जिम्मेदार अधिकारियों के नाम सहित शिकायत करूंगी, ताकि कोई बचने नहीं पाए।
प्रियंका गांधी बिलरियागंज के जौहर पार्क में पांच फरवरी को हुए बवाल के क्रम में कथित तौर पर पीड़ित महिलाओं से मिलने आईं थीं। वह दोपहर 1:00 बजे जौहर पार्क में घायल हुई महिलाओं के घर पहुंचकर डेढ़ घंटे तक महिलाओं से मुलाकात के बाद निकलीं तो मीडिया से चलते-चलते रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान तोड़ने का काम कर रहे हैं।
भारत देश के किसी भी प्रदेश में अत्याचार व जुल्म होगा वहां कांग्रेस पार्टी के लोग पहुंचकर विरोध करेंगे। लोगों ने हिंसा की बात नहीं की, फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। कांग्रेस महासचिव को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। कांग्रेस पार्टी की महासचिव की जगह-जगह रोककर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। हर क्षेत्र से आए कांग्रेस पार्टी के लोगों ने अपने महासचिव का जोरदार स्वागत किया और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगायें। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहे।