Breaking News

कोतवाल विमलेश मौर्य का हुआ भव्य रूप से विदाई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के प्रांगण में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल विमलेश मौर्य का भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के सभी संभ्रांत व्यक्तियों ने विदाई समारोह में उपस्थित होकर नम आंखों से जीयनपुर कोतवाल को लोगों ने फूलमाला पहनाकर  विदा किया तो वही कोतवाली में तैनात सारे स्टॉप के लोगों ने फूल का माला पहनाकर कोतवाल विमलेश मौर्य को विदा किया।
वही कोतवाल विमलेश मौर्य ने कहा कि जो प्यार और सहयोग क्षेत्र के लोगों ने दिया उस प्यार और सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता इस क्षेत्र का प्यार ही था जो इतने दिन तक रोके रखा। जीयनपुर कोतवाल का स्थानांतरण जीयनपुर कोतवाली से देवगांव कोतवाली आजमगढ़ के लिए हो गया था।  वहीं विदाई समारोह मंगलवार को शाम 4:30 बजे किया गया। 
इस दौरान ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनीस अहमद, सोनू सिंह, डब्लू गुप्ता, लालू सोनकर, नवीन राय, मनोज चतुर्वेदी, विपिन सिंह, जितेंद्र यादव, टी पी श्रीवास्तव सहित जीयनपुर कोतवाली के स्टॉप अमरनाथ यादव, उमेश कुमार, हरेंद्र यादव, माखन सिंह, वंश गोपाल सिंह, सुभाष राय, अब्दुल कलाम आजाद, शैलेंद्र यादव, रामनिवास, दीपक, दुर्गेश सिंह, रुपेश पान्डेय आदि मौजूद रहें।
और नया पुराने