Breaking News

एक युवक को दूसरे युवक को चिढाना पड़ा महंगा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

नमाज के दौरान ब्लेड से  मारकर किया घायल।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दोर्जी धौरहरा गांव निवासी सैफ सलामुद्दीन खान उम्र 21 साल पुत्र सलामुद्दीन खान  शुक्रवार को दोपहर 1:15 बजे  जुमा मस्जिद में नमाज अदा कर रहा था। इस दौरान गांव का ही कलीम पुत्र सेराज अहमद उम्र 20 साल मस्जिद मे  पहुंचा और नमाज पढ़ने के दौरान सैफ सलामुद्दीन खान को 365 नंबर  ब्लेड से गर्दन और मुंह  को काट दिया जिससे  सैफ घायल हो गया। इसके बाद कलीम भाग कर अपने घर पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लोग  दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन दरवाजा नही खोल रहा था। लोगों में चर्चा है कि सैफ कलीम को बार-बार चिढाता था। और हंसी मजाक करता था। बार-बार मना करने पर वह नहीं मानता था। जिसको लेकर कलीम  कई दिनों से तनाव में था जिससे वह चिढकर कर इस घटना को अंजाम दिया। घरवाले घायल अवस्था में सैफ को  पहले सदर हॉस्पिटल ले गए जहां पर डॉक्टर नहीं मिले तो आजमगढ़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोग भी साथ में हैं।
घायल लड़का स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज पटवध सरैया का  पॉलिटेक्निक का छात्र है।
और नया पुराने