मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़ ।
आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस के अधिकारियों हेतु विवेचना में गुणवत्ता सुधार हेतु कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यशाला के माध्यम से पुलिस के अधिकारियो को बताया कि सजा के प्रतिशत को बढ़ायें ताकि अपराधियों को सजा मिल सके।
विवेचना गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उसमें समस्त विधिक प्रक्रियायों का अनुपालन हो तथा अभिलेखीय करण उचित तरीके से हो तथा अभियोजन पक्ष का भी न्यायालय में गुण और अवगुण के मुद्दे पर बहस हो तथा अभियोजन तथा पुलिस के अधिकारी समन्वय बना कर कार्य करे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अभियोजन तथा पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।