Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 151वीं जयन्ती के अवसर जिलाधिकारी द्वारा किया गया झण्डारोहण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 अक्टूबर 2020 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 151वीं जयन्ती के अवसर पर कोविड-19 के गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा झण्डारोहण किया गया। तत्पश्चात गांधी हाल में जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त,ं राजस्व एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शस्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।  
इस अवसर पर जीजीआईसी आजमगढ़ के छात्राओं द्वारा महात्मागांधी के भजन व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जो काफी मनमोहक रहा जिसका सभी लोगों  द्वारा सराहना की गयी। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा गाॅधी जी के जीवन संर्घष, देश की सेवा एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गयां। इसी के साथ ही विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधित अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों को संक्षेप में परिचय दिया गय।
  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम सभी लोगों को गांधी जी के जीवन-दर्शन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जब भी हम कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति मंे हो तो हमे यह देखना चाहिए की जो निर्णय लेना है उससे उसका क्या प्रभाव होगा, तब हम सही निर्णय लेगें। उन्होने कहा कि महात्मागांधी के दर्शन सत्य, अंहिसा, संयम, आत्मविश्वास को अपना कर हमलोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते है। उन्होने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि आने वाली यूवा पीढ़ी को संयम रखे। उन्होने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि जब भी कोई जरूरतमंद हमारे पास आये तो हम उनकी समस्या को सुन कर निस्तारण करे। हमसभी को अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है एवं अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करे। 
इसी के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन नरेन्द्र सिंह व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद द्वारा महात्मागांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। 
जिलाधिकारी द्वारा गांधी जयन्ती के अवसर पर 05 दव्यागजनांे को 05 ट्राइसाकिल वितरित किया गया। जिसमें प्रमोद भारती ग्राम ककरहटा सदर, पुष्पा देवी ग्राम बम्हौर, सठियांव, माधुरी ग्राम लेखेसर, महराजगंज, गौरी शंकर ग्राम छीड़ी, बिलरियागंज एवं राहुल ग्राम-पाती बुजुर्ग, बिलरियागंज को ट्राइसाइिकल वितरित किया गया।
द प्रेस कल्ब आजमगढ़ द्वारा जिला अस्पताल मंे आयोजित रक्त शिविर का शुभारम्भ किया गया। एवं जिलाधिकारी द्वारा रक्तदान कर रहे व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होने बताया कि रक्तदान के करने से हार्टअटैक की सम्भावना 30 प्रतिशत कम हो जाती है, नये रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, कैंसर की सम्भावन कम हो जाती है, एक यूनिट रक्त से 650 कैलोरी बर्न होती है एवं रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारी सहित अभिहित अधिकारी डा0 दीनानाथ यादव एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यलय स्टाप उपस्थित रहे।

और नया पुराने