आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 अक्टूबर 2020 -- जीयनपुर थाना क्षेत्र के सगड़ी तहसील नहर के पास शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मां और पुत्र घायल हो गए ,वही अज्ञात वाहन मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासिनी महजबीन पत्नी फिरोज किसी आवश्यक कार्य से आजमगढ़ गई थी वापस लौटते समय सगड़ी तहसील नहर के पास तेज रफ्तार से जीयनपुर की तरफ से आजमगढ़ जा रही अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिमसें महजबीन पत्नी/ फ़िरोज़ व अरमान पुत्र फ़िरोज़ बुरी तरह से घायल हो गए ।जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
वही उपचार के दौरान मां महजबीन /फिरोज 45 वर्षीय की मृत्यु हो गई। व अरमान / फ़िरोज़ का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

