Breaking News

पाताल नाथ मंदिर का 49.28 लाख से होगा सुंदरीकरण, विधायक बन्दना सिंह ने शासन से की थी मांग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बाबा पाताल नाथ मंदिर से लोगों की आस्थाएं जुड़ी है, मंदिर का सुंदरीकरण कार्य अति आवश्यक है: बन्दना सिंह (विधायक सगड़ी)

आजमगढ़: 02 अक्टूबर 2020- सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित ब्रमहौली रामगढ़ स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर ( पाताल नाथ मंदिर) स्थित है।
जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है खासतौर से नवरात्र और सावन में श्रद्धालु मंदिर पर पूजा अर्चना करने आते हैं।
जिसके मद्देनजर सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने शासन से पत्र भेजकर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मांग किया था, जिस पर शासन मुहर लगाते हुए, 49.28 लाख रुपये पर्यटन संवर्धन योजना के तहत मंदिर के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत किया है।
इस दौरान विधायक बन्दना सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि- बाबा पाताल नाथ मंदिर से यहां के लोगों की आस्था जुड़ी है। हजारों की संख्या में लोग पूजा-अर्चन करने के लिए आते हैं, प्रतिवर्ष पूजा अर्चन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाता है, जिसके मद्देनजर यहां काफी भीड़ रहती है, जिसको देखते हुए मंदिर का सुंदरीकरण कार्य कराना अति आवश्यक है।

और नया पुराने