मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।
आजमगढ़।
आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह (55) ने शनिवार की सुबह घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के वजहों की छानबीन में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सुरेंद्र सिंह सेंट्रल बार आजमगढ़ के अधिवक्ता थे। शनिवार को गोली चलने की सूचना के बाद घर में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के वजहाें की जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों से पुलिस पूछताछ करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारियों में जुट गई।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र नाथ सिंह ने शनिवार की सुबह अपने लाइसेंसी एक नाली बंदूक से खुद को गोली से उड़ा लिया। वह सिधारी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कालोनी में अपना मकान बनवाकर रहते थे। पास-पड़ोस के लोगों के मुताबिक वह सुबह दिखाई पड़े और सामान्य तरीके से लोगों से बातचीत भी की थी। ऐसे में उनके द्वारा आत्महत्या करने की वजह कोई बता नहीं पा रहा है। गोली चलने के बाद परिजन भागकर उनके चैंबर में गए तो खून से लथपथ पड़े थे। गोली उनके गर्दन को भेदते हुए निकल गई थी। घटना सुबह 8:00 बजे के लगभग बताया जा रहा हैं। उनके आत्मघाती कदम उठाने से परिवार में कोहराम मच गया। सनसनीखेज घटना की भनक लगते ही लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। कुछ लोगों ने उनके कुछ समय से डिप्रेशन में होने की बात कही है। उनकी गिनती शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में की जाती है।