आज़मगढ़।
सरायमीर. जुमा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के मय फोर्स कस्बा सरायमीर में डटे रहे क्षेत्रीय अधिकारी रविशंकर प्रसाद।पूरे देश में एनआरसी, सीएए, एनपीआर के चल रहे धरना-प्रदर्शन एवं बिलारयागंज के मामले को देखते हुए सरायमीर कस्बा व क्षेत्र शांति व्यवस्था बनाए रखने व जुमा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर, नायब तहसीलदार निजामाबाद शैलेन्द्र कुमार मय फोर्स कस्बा में डेरा डाले रहे। वहां संजरपुर, नंदाव, छित्तेपुर कस्बा सरायमीर के चौराहे व नुक्कड़ पर पुलिस तैनात रही। कस्बा सरायमीर में पुलिस व मजिस्ट्रेट के उपस्थित के सम्बन्ध में क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कोई विशेष बात नही आज शुक्रवार है जुमा की नमाज अदा की जा रही है उसको सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हैं।और बाकी सब शांति है।
मोहम्मद यासिर सरायमीर