Breaking News

सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल का वाहन हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। मऊ जनपद के बसारतपुर स्थित अपने प्लॉट से लौटते समय शाम करीब 7 बजे उनका काफिला मऊ–दोहरीघाट मार्ग पर गोठा पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टाटा हेक्सा कार से हुई जोरदार टक्कर में विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, हालांकि किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के वक्त वाहन में विधायक प्रतिनिधि मनोज राजभर, चालक डीसी चौहान, गनर गोपाल सिंह और कैमरामैन अनुराग यादव मौजूद थे। सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हालचाल जाना।

खुद विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और सभी सवार कुशल हैं। बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिससे क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है।

और नया पुराने