Breaking News

आजमगढ़ ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कौन कहां से जीता।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जनपद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी रही कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव और मतगणना कराई गई, पढ़िए कौन कहां से जीता-

1: निर्दल फिरती देवी ने मिर्जापुर ब्लॉक से चुनाव जीती।

2: बीजेपी से संदीप पटेल ने हरैया ब्लाक से चुनाव जीता

3:बीजेपी से विनीत सिंह ने रानी की सराय ब्लॉक से चुनाव जीता।

4:समाजवादी पार्टी से चंद शेखर यादव ने अतरौलिया ब्लॉक से चुनाव जीता।

5:बीजेपी से विजय विश्वकर्मा ने मुहम्मदपुर ब्लॉक से चुनाव जीता।

6:बीजेपी से यशवंत शर्मा ने मार्टिनगंज ब्लॉक से चुनाव जीता।

7:समाजवादी पार्टी से शशि कला ने मेंहनगर ब्लॉक से चुनाव जीता।

8:बीजेपी से रमेश कनौजिया ने जहानागंज ब्लॉक से चुनाव जीता।

9: बीजेपी से सरिता सिंह ने सठियांव ब्लॉक से चुनाव जीता।

10:समाजवादी पार्टी से प्रमोद यादव ने पल्हनी ब्लॉक से चुनाव जीता।

11: निर्दल से उर्मिला देवी ने बिलरियागंज ब्लॉक से चुनाव जीता।

12:बीजेपी से वरुण कांत यादव पवई ब्लॉक से चुनाव जीता।

13: बीजेपी से सुनीता यादव ने महाराजगंज ब्लॉक से चुनाव जीता।

14:बीजेपी से पूजा यादव ने कोयलसा ब्लॉक से चुनाव जीता।

15: बीजेपी से अनुराग सिंह सोनू ने पल्हना ब्लॉक से चुनाव जीता।

16: निर्दल विनीता यादव ने तहबरपुर ब्लाक से चुनाव जीता।

17:निर्दल शाहिना ने अहरोला ब्लॉक से चुनाव जीता।

18: समाजवादी पार्टी से-अमला देवी-ब्लाक लालगंज से निर्विरोध।

19: समाजवादी पार्टी से-अर्चना यादव-ब्लाक फूलपुर से निर्विरोध।

20: बीजेपी से-मतानु राम-ब्लॉक तरवां से निर्विरोध।

21: बीजेपी से-अल्का मिश्रा-ब्लॉक अजमतगढ़ से निर्विरोध।

22: निर्दल दुर्गावती देवी-ब्लॉक ठेकमा से निर्विरोध चुनी गईं।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

बरदह: हत्या के मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त को शरण देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 09.07.2021 प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, उ0नि0 माखन सिंह मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र यादव का0 अनुपम सिंह के साथ चेकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन मे मसरुफ थे की जरिये मुखविर के सूचना मिली की ग्राम वौवापार मे हुये हत्या मे अभियुक्तगण को सरण देने वाला व्यक्ति सरायमोहन मोड पर मौजूद है उक्त सूचना पर प्र0नि0 मय फोर्स के मौके पर पहुचे तो एक व्यक्ति वहा खडा मिला उससे उसका नाम पूछा गया तो अपना नाम स्वरिष्ट प्रताप सिह उर्फ विक्की पुत्र बलवन्त सिह ग्राम हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ बताया जिसकी मौके पर तलाशी से उसके पास से 02 अदद मोबाइल क्रमश: रेडमी ब्लैक कलर व मोबाइल सैमसंग काला नीला कलर चिटबंदी व एक अदद मोटर सायकिल न0 UP50BU9893 TVS Radeon बरामद हुआ। अभि0 को थाना स्थानी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2021 धारा 147/148/149/457/307/302 भादवि व 7 सीएलए एक्ट मे नामजद अभि0 को सरण देने पर समय 22.10 बजे सरायमोहन मोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 145/21 धारा 216 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

स्वरिष्ट प्रताप सिह उर्फ विक्की पुत्र बलवन्त सिह ग्राम हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ उम्र करीब 27 वर्ष

बरामदगी

02 अदद मोबईल फोन , 01 अदद मो0सा0 UP50BU9893 TVS Radeon चेचिस नम्बर MD625HF10K1E04384 एवं इंजन नम्बर KF1EK1604604

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र उ0नि0 माखन सिंह मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र यादव का0 अनुपम सिंह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

तरवां: सेंध लगाकर चोरी करते तीन गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 09.07.2021 को थाना स्थानीय के कस्बा कंचनपुर में वादी मुकदमा श्री सूर्यभान मौर्य पुत्र शिवलाल मौर्या निवासी ग्राम जमुवां पो0 हडौरा थाना तरवा जनपद आजमगढ़ के कपड़े की दुकान में पीछे से दीवाल में सेंध लगाकर चोरी करते समय अभियुक्तगण 1. नोखे पुत्र गंगा राम 2. कैलाश पुत्र तेजराम 3. विजेन्द्र पुत्र गंगाराम निवासीगण मिल्किया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर को जनता के द्वारा पकड़ा गया, जिसके सम्बन्ध में में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/21 धारा 380/511/323/336 IPC पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 ओमप्रकाश नरायण सिंह द्वारा प्रचलित है । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 101/21 धारा 380/511/323/336 IPC थाना तरवां जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. नोखे पुत्र गंगा राम
2. कैलाश पुत्र तेजराम
3. विजेन्द्र पुत्र गंगाराम निवासीगण  मिल्किया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जीयनपुर

जीयनपुर: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में उ0नि0 चन्द्रशेखऱ यादव मय हमराह का0 श्रेष्ठ कुमार यादव, का0 शुभम यादव द्वारा वांछित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु राइसमिल चौराहे के पास मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 119/2021 धारा 307/304 भा0द0वि0 व मु0अ0 सं0 120/21 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471/473 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण (1) मनीष यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव उर्फ दरोगा साकिन बसारतपुर (मङैया) थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ (2) पंकज यादव पुत्र जयनाथ यादव साकिन बसारतपुर (मङैया) थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ दोनो भुवना बुजुर्ग चट्टी पर कही जाने हेतु सवारी का इन्तजार कर रहे है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के साथ भुवना बुजुर्ग चट्टी के पास पहुचकर देखा कि वहा दो व्यक्ति आपस में बातचीत करते दिखाई दिये जैसे ही पुलिस बल उक्त दोनो व्यक्ति के तरफ बढी तो पुलिस बल को अचानक देखकर हटबड़ा कर भागना चाहे कि पुलिस बल द्वारा सिखलाये हुये तरीके से हिकमत अमली से भागने का मौका दिये बिना एक बारगी घेर कर पकड़ लिए गये । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम क्रमशः 1. मनीष यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव उर्फ दरोगा साकिन बसारतपुर (मङैया) थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ 2. पंकज यादव पुत्र जयनाथ यादव साकिन बसारतपुर (मङैया) थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ बताये । गिरफ्तार अभियुक्तगण को उनके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- मनीष यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव उर्फ दरोगा साकिन बसारतपुर (मङैया) थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
2- पंकज यादव पुत्र जयनाथ यादव साकिन बसारतपुर (मङैया) थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ 

सम्बन्धित अभियोग

1 मु0अ0सं0 119/2021 धारा 307/304 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0 अ0 सं0 120/21 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471/473 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 चन्द्रशेखऱ यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 श्रेष्ठ  कुमार यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 शुभम यादव व थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 18 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन।

आजमगढ़ 10 जुलाई-- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के तत्वाधान में आज जनपद न्यायालय परिसर आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दिनेश चंद की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन करके नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ओम प्रकाश वर्मा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ सुश्री अनीता की देख-रेख में कराया गया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण व उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।
 मा0 जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जिसमें किसी पक्ष की हार नहीं होती और सिविल मामलों में कोर्ट फीस भी सम्बन्धित पक्ष को वापस हो जाती है। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ द्वारा कुल 15 वादों का निरतारण किया गया।
शिवचन्द, अपर जिला न्यायाधीश, न्यायालय संख्या -01, द्वारा कुल 05 वादों का निस्तारण किया गया। लालता प्रसाद द्वितीय, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 21 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 510000 ( पॉच लाख दस हजार रू0) की धनराशि का समझौता हुआ है। पारिवारिक न्यायालय द्वारा अलग रह रहे दम्पत्तियों के वादों का निस्तारण कराकर उनको एक साथ रहने का तथा दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर व माला पहनाकर विदा किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1527 वादों का निस्तारण किया गया तथा 419200 रू0 की धनराशि का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों तथा बी.एस.एन.एल. द्वारा भी स्टाल लगाकर प्री-लिटिगेशन के 471 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 29639050 रू0 का समझौता किया गया, जिसमें से 9810000 रू0 वसूल किया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19268 वादों में से 10143 वादों का निस्तारण किया गया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोयलसा ब्लाक: भाजपा प्रत्याशी पूजा यादव ने लहराया परचम।

आज़मगढ़: बुढ़नपुर के विकास खंड विकासखंड कोयलसा में पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव को 40 मत प्राप्त हुए वही भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूजा यादव को 42 पद प्राप्त हुए 2 मतों के अंतर से पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव पराजित हुए बता दें कि बड़ी गहमागहमी के बीच पंचायत चुनाव में प्रमुख पद के प्रत्याशियों द्वारा जी तोड़ मेहनत की गई
जिसमें सपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव को 40 मत से ही सन्तोष करना पड़ा वहीं पूजा को 42 मत प्राप्त हुए। सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव के संपन्न होने पर ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज देवानंद फोर्स सहित मौके पर मौजूद रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पलिया गांव में चल रहा धरना आठवें दिन समाप्त।

भाजपा नेता मनीष मिश्रा ऊर्फ पिंटू और जयनाथ सिंह की पहल से पलिया गांव में चल रहा धरना समाप्त हुआ।

आज़मगढ़: भाजपा नेता मनीष मिश्रा प्रमुख विकास खंड अधिकारी हरैया इरसाद अहमद, एहसान खान व ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद सहमति हुआ की पीड़ित परिवार की भरपाई उसकी पूरा मुआवजा शासन द्वारा की जाएगी।
रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं का धरना आठवें दिन की अनवरत जारी है।  2 जुलाई से ही धरने पर बैठकर महिलाएं मुन्ना पासवान, स्वतंत्र कुमार, बृजभान के घरों में तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट  किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने पर अड़ी हुई थी।
 29 जून को देर शाम लड़की के विवाद मे मंगरी बाजार में पुलिस और मुन्ना पासवान में कहासुनी के बाद  ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को मारपीट कर घायल कर दिया। दो सिपाहियों की हुई पिटाई से आक्रोशित पुलिस ने गांव में जेसीबी लगाकर मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया ।
 आज शनिवार को पलिया गांव में भाजपा नेता प्रमुख अजमतगढ़ मनीष मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ जयनाथ सिंह गांव पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया इसके बाद प्रधान मुन्ना उसके रिश्तेदार आदि लोग मिल बैठकर बातें कर लिया। शासन प्रशासन द्वारा उनके नुकसान की भरपाई करने की बात की गई जिस पर लोग राजी हुए।

और नया पुराने