Breaking News

बैरीडाड़ गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, नव निर्मित खेल मैदान का हुआ उद्घाटन


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैरीडाड़ गांव में 4 और 5 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ नव निर्मित खेल मैदान का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन ग्राम प्रधान रिंकु सिंह पटेल और ग्राम पंचायत सचिव अच्युतानंद त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान का फूल-मालाओं से स्वागत किया, वहीं ग्रामीणों ने ग्राम सचिव अच्युतानंद त्रिपाठी का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने फीता काटकर किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में ग्राम स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

सम्मान समारोह के दौरान खेल और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को आजमगढ़ वॉलीबॉल रत्न, आजमगढ़ खेल रत्न, भागीरथ सम्मान, विशेष सहयोगी सम्मान सहित अन्य विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के आयोजक सत्य प्रकाश सिंह हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का सक्रिय सहयोग रहा।


और नया पुराने