Breaking News

जहानागंज बाजार नगर पंचायत घोषित।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ उ0प्र0 शासन द्वारा दिनांक 26 दिसम्बर 2019 को जहानागंज बाजार को नगर पंचायत घोषित किया गया है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जहानागंज नगर पंचायत में कार्यालय भवन का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत जहानागंज बाजार में आधारभूत आवश्यकताओं में प्रधानमंत्री शहरी आवास, सालिड/लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, जल निकासी, जल आपूर्ति, लिंक रोड, स्ट्रीट लाइट, पार्क आदि को अगले वित्तीय वर्ष में प्रारम्भ किये जाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जहानागंज बाजार को डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने के लिए निर्देश दिये। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जहानागंज सहित कर्मचारीगण व आमजनता उपस्थित रहे।
और नया पुराने