आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश और दिशा-निर्देश पर अपराध के रोकथाम के लिए सरायमीर थाना एसआई कमल कान्त वर्मा हेडकॉन्स्टेबल कमलेश मिश्रा के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गौ हत्या के मुकदमा में वांछित अभियुक्त नोनारी बाजार में खड़ा है सूचना पाते ही एसआई कमल कान्त वर्मा ने अपने हमराही के साथ मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ किया वह अपना नाम-पता सोहराब पुत्र जलालुद्दीन थाना सरायमीर आजमगढ़ बताया पुलिस ने पकड़ थाने में लाकर पूर्व अपराध संख्या88/019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रोत अंतर्गत दर्ज मुकदमा में न्यायालय भेजा।
मोहम्मद यासिर सरायमीर