Breaking News

पूर्व दरोगा की हत्या में वांछित अपराधी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश और दिशा-निर्देश पर अपराध के रोकथाम के लिए दिनांक 15/01/020 की शाम सरायमीर थाना उपनिरीक्षक सुशील कुमार दूबे हेडकॉन्स्टेबल कमलेश मिश्रा, सर्वेश कुमार के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो महा पूर्व ग्राम बखरा के पूर्व दरोगा के हत्या में वांछित आरोपी बस्ती नहर के पुलिया के पास कहीं भागनेके फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुशील कुमार दूबे व विपिन कुमार यादव मय फोर्स बस्ती नहर के पास खड़े संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ किया वह अपना नाम-पता मानकचन्द उर्फ पुत्र मूलचंद ग्राम बखरा थाना सरायमीर आजमगढ़ बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद सामान के थाने पर लाकर पुलिस ने पूर्व में अपराध संख्या 256/019 धारा 147, 148, 304, 308, 332,504, 506 आईपीसी के दर्ज मुकदमा व अपराध संख्या 13/020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने