आज़मगढ़।
थाना-तरवां।
03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार जिनके कब्जे से करीब 8,64000 रुपये की 11,520 शीशी(240 पेटी) अप मिश्रित अग्रेंजी शराब, एक किलो यूरिया,250 ग्राम नौशादर, एक स्कार्पियों व एक बोलेरो गाड़ी बरामद।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वारण्टी/लूटेरो/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय जनपद आजमगढ व क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय यादव के कुशल नेतृत्व मे दिनाक 16.01.2020 को प्रातः प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ मय हमराही कर्म0गण के साथ खरिहानी बाजार मे उपस्थित था कि स्वाट टीम प्रभारी रत्नेश सिंह मय हमराही कर्म0गण साथ उपस्थित आये हम लोग अपराध व अपराधी के सम्बंध में चर्चा की जा रही थी कि तभी आबकारी निरीक्षक विजय कुमार मय हमराही कर्म0गण के साथ आये जिनके द्वारा बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली है कि ग्राम महोली मे अवैध अंग्रेजी शराब बनाने /बिक्री की जा रही है। जिस पर विश्वास कर प्र0नि0, स्वाट टीम व आबकारी निरीक्षक सहित सभी अधि0/कर्म0गण को साथ लेकर मय मुखबिर के ग्राम महोली पहुचा पक्की सडक पर अपनी अपनी गाडी को आड़ में खडा कर खडन्जा मार्ग से अभियुक्त दुर्गा प्रसाद तिवारी के घर पहुचा तो दरवाजे पर वाहन सख्या UP60P5500 बोलेरो व UP32BW8125 स्कार्पियो खडी मिली जिस पर बोलेरो पर मनीष सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी कबूतरा थाना तरवाँ आजमगढ मय 50 पेटी मे 2400 शीशी अपमिश्रित अग्रेजी शराब तथा वाहन सख्या UP32 BW 8125 स्कार्पियो पर जयप्रकाश सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी राजपुर थाना बक्सर, बिहार 50 पेटी 2400 शीशी अग्रेजी अपमिश्रित शराब के साथ तथा दुर्गा प्रसाद तिवारी के आगँन मे दुर्गा प्रसाद तिवारी पुत्र देवसरन तिवारी निवासी महोली थाना तरवाँ जनपद आजमगढ 140 पेटी मे 6720 शीशी अग्रेजी अपमिश्रित शराब तथा एक किलो यूरिया व 250 ग्राम नौशादर के साथ समय प्रातः 6.10 बजे मौजूद मिले जिन्हे कारण बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तरवाँ पर मु0अ0स0 10/20 धारा 419,420,467,468,471, भादवि व 60,60A,72 आबकारी अधि0 व 51/63 कापीराइट अधि0 थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है मौके से 03 व्यक्ति हम पुलिस वालों को देखकर भाग गये जिनकी तलाश कि जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.मनीष सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी कबूतरा थाना तरवाँ आजमगढ
2.जयप्रकाश सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह सा0 राजपुर थाना बक्सर बिहार
3.दुर्गा प्रसाद तिवारी पुत्र देवसरन तिवारी निवासी महोली ताना तरवाँ आजमगढ
बरामदगी –
1. 240 पेटी मे 11520 शीशी अपमिश्रित अग्रेजी शराब (कुल कीमत 8,64,000 रुपये)
2. एक किलो यूरिया खाध
3. 250 ग्राम नौशादर
4. एक स्कर्पियो
5. एक बोलेरो
पंजीकृत अभियोग।
1. मु0अ0स0 10/20 धारा 419,420,467,468,471, भादवि व 60,60A,72 आबकारी अधि0 व 51/63 कापीराइट अधि0 थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरादमगी करने वाली पुलिस व आबकारी टीम।
1. श्री संदीप यादव प्रभारी निरीक्षक थाना तरवां आजमगढ़ मय फोर्स
2. श्री रत्नेश सिंह प्रभारी स्वाट टीम आजमगढ़ मय फोर्स
3. श्री विजय कुमार आबकारी निरीक्षक सदर आजमगढ़
4. श्री रोहित कुमार आबकारी निरीक्षक मेहनगर आजमगढ़
5. श्री मनोज कुमार यादव आबकारी निरीक्षक फूलपुर आजमगढ़
6. श्री तनवीर अहमद खाँ आबकारी निरीक्षक SSF
7. श्री जयप्रकाश पाण्डेय आबकारी निरीक्षक SSF
8. श्री नवलकिशोर सिंह उ0नि0 थाना तरवाँ आजमगढ़
9. श्री अकीक अहमद उ0नि0 थाना तरवाँ आजमगढ़