आज़मगढ़।
रिपोर्ट: ब्यूरो
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा बीट व्यवस्था प्रणाली को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने तथा कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण रखने हेतु पुलिस बल को एवं बीट व्यवस्था को प्रभावी करने के निर्देश दिए गए जिससे अपराधियों के निगरानी, महिला अपराधों पर नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही पर अंकुश एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। बीट प्रणाली पूरे राज्य में लागू किया जाना है परंतु 16.01.2020 से 15.03.2020 तक उत्तर प्रदेश के 100 थानों में बीट प्रणाली लागू किया गया है जिसके तहत परिक्षेत्र मुख्यालय वाले जनपद के 2-2 थाने चयनित किए गए हैं। जिसमें कुल 100 थाने में पायलट प्रोजेक्ट योजना लागू की जाएगी जिसमें 18 परिक्षेत्र स्तर के कुल 36 थाने, इसके अतिरिक्त गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बिजनौर जौनपुर एवं सीतापुर के 2-2 थानों को चयनित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 18 परिक्षेत्र के 36 थाने व सात जनपदों के 14 थाने एवं शेष 50 जनपदों के एक-एक थाने सहित कुल 100 थाने पायलट प्रोजेक्ट योजना से आच्छादित होंगे।उपरोक्त के अनुपालन में मंडलीय जनपद आजमगढ़ में *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह* के निर्देशन में *पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पांडे* के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ के 2 थानों *कोतवाली व फूलपुर* को प्रथम चरण हेतु चिन्हित किया गया जिसमें नवीन बीट व्यवस्था दिनांक १६/१/२०२० से प्रारंभ की जा रही है।
थाना कोतवाली में कुल 42 बीट तथा थाना फूलपुर में कुल 46 बीट का गठन किया गया है। प्रत्येक बीट का प्रभारी आरक्षी स्तर का अधिकारी होगा जिसे बीट पुलिस अफसर के नाम से जाना जाएगा। बीट पुलिस अफसर हिस्ट्रीशीटर, महत्वपूर्ण अपराधी, एनसीआर की रिपोर्ट, यूपी 112 की रिपोर्ट, 1090 की शिकायत, रजिस्टर नंबर 8 में दर्ज मामले एवं अन्य पुलिस कार्रवाई से संबंधित अभिलेख अपने पास मौजूद रखेगा तथा बीट में आने वाले गांव के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रहरी, बीएलओ, कोटेदार, विद्यालय/ महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों, सेना एवं अर्ध सैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड, पेंशनर, व्यापार मंडल के स्थानीय प्रतिनिधि, आशा बहू ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, मंदिर के पुजारी, मस्जिद के मुतवल्ली आदि के संबंध में तथा त्यौहार एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी बीट बुक में लेखबध करेगा व उसकी जानकारी रखेगा।