आज़मगढ़।
सगड़ी।
शिक्षा जगत एवं समाज को नवीन ऊर्जा व नई दिशा देना ही मेरा उद्देश्य- दीपक कुमार राय
सगड़ी तहसील के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में बतौर सहायक अध्यापक के रूप में रहे दीपक कुमार राय का चयन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग इलाहाबाद के द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी विभाग) के पद पर हुआ।
दीपक कुमार राय कंधरापुर के बस्ती उगरपट्टी गावँ के रहने वाले हैं, इन्होंने नेट के साथ पीएचडी भी किया है, इनके पिता डॉ० रामधारी राय भी रिटायर्ड प्रवक्ता व साहित्यकार है, साथ ही इनकी पत्नी ललिता राय सहायक अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विद्यालय परिवार में ने श्री राय की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर श्री राय को माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण भी किया गया।
इस मौके पर दीपक कुमार राय ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि- माता-पिता एवं गुरुजनों द्वारा जो भी मैंने अर्जित किया है इसका प्रयोग मैं आगामी अपने शिक्षण जीवन में करूंगा, जिससे शिक्षा जगत एवं समाज को नवीन ऊर्जा वह नई दिशा मिल सके।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक कमला राय, प्रधानाचार्य सविता राय, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश राय, अरुण मिश्रा, चंद्रप्रकाश राय 'प्रिंस', मनीष राय, डॉ परमानंद मिश्र, दान बहादुर यादव, टिल्ठू राम यादव, अरुण कांत पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।