Breaking News

सरायमीर से लापता दोनों बालक सूरत में मिले, सकुशल लौटे घर


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कुरियावां स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया से लापता हुए दो बालक सकुशल वापस लौट आए हैं। दोनों बालकों के सूरत से लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को मदरसे से 8 वर्षीय मो. साहिल और 16 वर्षीय निजामुद्दीन उर्फ राजिक लापता हो गए थे। इस मामले में 5 अक्टूबर को थाना सरायमीर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, दोनों बालक अन्य लड़कों के साथ घूमने के लिए निकले थे और ट्रेन से सूरत पहुंच गए थे। 10 अक्टूबर को दोनों के परिजन उन्हें सकुशल सूरत से लेकर थाना सरायमीर पहुंचे। बालकों के सुरक्षित वापस आने से परिवार के लोगों ने राहत महसूस की।

प्रकरण में उपनिरीक्षक बनारसी यादव द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों बालकों की सकुशल वापसी पर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।


और नया पुराने