आजमगढ़। थाना सिधारी में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की। शनिवार, 10 अक्टूबर को पुलिस टीम ने आरोपी के घर और गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
पुलिस के अनुसार, सिधारी थाने में मुकदमा संख्या 267/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 87 में मामला दर्ज है। इस मुकदमे में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव निवासी अभिषेक राजभर (22), पुत्र हरेन्द्र राजभर, वांछित है।
आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत जारी प्रक्रिया के अनुपालन में पुलिस ने नियमानुसार नोटिस तामील कराने की कार्रवाई की। गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर के साथ ही गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए गए और मुनादी भी कराई गई।
यह कार्रवाई निरीक्षक शिव कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह और कांस्टेबल शाहिल खान की मौजूदगी में की गई। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवन्त सिंह कर रहे हैं।