Breaking News

जिले के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों के साथ वर्चुअल मीटिंग आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 07 जुलाई-- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार दिनांक 06 जुलाई 2021 को अपर जिला जज-प्रथम की अध्यक्षता में तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ की उपस्थिति में जिले के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों के साथ वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गयी। 
मीटिंग में अपर जिला जज-प्रथम (श्री शिवचन्द) ने सभी थाने के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने यहाँ भेजी गयी नोटिसों का समय से पर्याप्त तामिला कराकर न्यायालय को दो दिवस के अन्दर सूचित करना सुनिश्चित करें। मीटिंग में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार सरोज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री अनिता ने थानाध्यक्षयों को न्यायालय की नोटिसों की संख्या के बारे में बताया तथा निर्देशित किया कि वे ससमय न्यायालय द्वारा जारी समस्त आदेशिका तामिल कराकर न्यायालय को सूचित करें।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना।

आजमगढ़ 07 जुलाई-- घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार आज उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी का पानी 69.40 गेज पर एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी का पानी 68.76 गेज के साथ बढ़ाव पर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर 67.030 गेज के साथ टौंस नदी घटाव पर है। उक्त जानकारी इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

माटीकला पुरस्कार योजना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।

आजमगढ़ 07 जुलाई-- परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़, राजेन्द्र प्रसाद ने अवगत कराया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सौजन्य से माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला पुरस्कार योजना हेतु आजमगढ़ मण्डल के जनपदों से माटीकला/ कुम्हारी कला में कार्यरत परम्परागत कारीगरों/उद्यमियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इस योजना अन्तर्गत मण्डल स्तर पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम दिनांक 16 जुलाई 2021 को पूवान्ह 9ः30 से सायं 5ः00 बजे तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित किया गया है। जिसमें चयन कमेटी द्वारा चयनित कारीगरों को प्रथम पुरस्कार रू0 15000, द्वितीय पुरस्कार रू0 12000 एवं तृतीय पुरस्कार रू0 10000, पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सिधारी आजमगढ़ सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम का आयोजन।

आजमगढ़ 07 जुलाई-- आज विकास खण्ड मुख्यालय अतरौलिया में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों को कुल 50 ट्राईसाइकिल, 10 बैसाखी, कान की मशीन 05, व्हील चेयर 02 दृष्टिहीन छड़ी 02, यू0डी0आई0डी0 10 का वितरण मुख्य अतिथि सुनील पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष, भा0ज0पा0 द्वारा किया गया किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजनों में बहुत प्रतिभा होती है। प्रदेश सरकार उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई दिव्यांगजन उपकरणो एवं अन्य चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रहें।
जे0पी0सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि विगत तीन वर्षो के अन्तर्गत लगभग तीन हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिमअंग उपकरण प्रदान किये गयें हैं तथा उनके द्वारा यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट योजना के बारे में बताया गया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु भारत सकार की एक अनोखी पहल है। दिव्यांजनों को अनेक दस्तावेजों के साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी बल्कि एक कार्ड ही उनकी मूलभूत जानकारी को बारकोड के माध्यम से सुरक्षित रख सकेगा। यू0डी0आई0डी कार्ड भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र दिव्यांगजनों की पहचान के लिए एक मात्र दस्तावेज होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई दिव्यांगजन जिसकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत हो तो मोर्टराइज्ड ट्राई साईकिल हेतु वेवसाईट www.hwd.uphq.in पर आनलाईन आवेदन कर शीघ्र ही उपलब्ध करा दें, जिससे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पात्र लाभार्थियों को चयन लाभान्वित कराया जा सके। 
आज के वितरण कैम्प में चन्द्रजीत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भा0ज0पा0, सुनील चौबे अध्यक्ष भा0ज0पा0 विकास खण्ड अतरौलिया, अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, अरविन्द कुमार सिंह उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर, खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, विरेन्द्र कुमार भाष्कर, संजय कुमार, दुर्गा सिंह आदि उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन।

आजमगढ़ 07 जुलाई-- उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर तहसील के वाहन चालक श्री महंत के आज दिनांक 07 जुलाई 2021 को सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, अजीत श्रीवास्तव ने श्री महंत को रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया। इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट के, ज्ञानेन्द्र मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, कुलदीप श्रीवास्तव नाजिर कलेक्ट्रेट, संतोष श्रीवास्तव नायब नाजिर कलेक्ट्रेट एवं माधवेंद्र तिवारी, राजू गौड़, गिरीश सिंह, आशीष कुमार पांडेय ने वाहन चालक महंत को माला पहनाकर सम्मानित किया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कन्धरापुर

कंधरापुर: तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहे की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में दिनांक 06.07.2021 को उ0नि0 राकेश कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ धडसन विन्दवल मार्ग होते हुए ग्राम कोहडी सडक पुलिया की तरफ से आ रहा है । इस सूचना पर उ0नि0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 नौशाद अहमद ,हे0का0 नागेन्द्र प्रताप सिंह को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर ग्राम कोहडी सड़क पुलिया पर पहुचकर एक व्यक्ति को हमराही  कर्म0 गण के मदद से समय करीब 19.45 बजे  मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो0 महमूद पुत्र अब्दुल जलील निवासी ग्राम खानका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा .315 बोर व दो अदद कारतूस जिन्दा .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिफ्तार अभियुक्त

मो0 महमूद पुत्र अब्दुल जलील निवासी ग्राम खानका थाना बिलरियागंज  जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 96/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ 

बरामदगी

एक अदद तमन्चा .315 बोर व दो अदद कारतूस जिन्दा .315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 नौशाद अहमद थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 
3. हे0का0 नागेन्द्र प्रताप सिंह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार

रौनापार: तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल, जिन्दा कारतूस खोखा कारतूस बरामद।

आज़मगढ़: वादी मुकदमा हरिश्चन्द यादव पुत्र देवकी यादव (ग्राम प्रधान ग्रा0+पो0 देवारा इस्माईलपुर थाना रौनापार जिला आजमगढ़ के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 119/21 धारा 307/504/506/34 भादवि बनाम 1. राहुल 2. दिनेश 3. राजेश पुत्रगण श्यामनरायन व 4. रामआशीष पुत्र धनुषधारी समस्त निवासीगण ग्राम देवारा इस्माईलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 राकेश यादव द्वारा आज दिनांक 07.07.2021 को इस्माईलपुर ढाला के पास से समय करीब 11.20 बजे मु0अ0सं0 119/21 धारा 307/504/506/34 भादवि से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त (1) राहुल यादव पुत्र श्यामनरायन सा0 इस्माईलपुर थाना रौनापार आजमगढ़ को एक अदद नाजायज पिस्टल 7.65 बोर तथा मैगजीन के अन्दर 03 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 बोर व एक अदद खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा मु0अ0सं0 119/21 धारा 307/504/506/34 भादवि मे समय करीब 11.55 बजे दो नफर वांछित अभियुक्तगण 1. दिनेश पुत्र श्यामनरायन 2. रामआशीष पुत्र धनुषधारी साकिनान देवारा इस्माईलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

(1) राहुल यादव पुत्र श्यामनरायन सा0 इस्माईलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
(2) दिनेश पुत्र श्यामनरायन सा0 इस्माईलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
(3) रामआशीष पुत्र धनुषधारी साकिनान देवारा इस्माईलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।

बरामदगी

अभियुक्त राहुल यादव पुत्र श्यामनरायन सा0 इस्माईलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद नाजायज पिस्टल  7.65 बोर तथा मैगजीन के अन्दर 03 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद होना। व एक अदद खोखा कारतूस 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 119/21 धारा 307/504/506/34 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 122/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्त राहुल यादव पुत्र श्यामनरायन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1. उ0नि0 राकेश यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. का0 रामनिवास यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 मुरारी जायसवाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

कप्तानगंज: पोक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वादिनी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि मेरी पुत्री अपनी पुत्रि उम्र करीब 7 वर्ष थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ मेरे घर पर करीब एक वर्ष से रह रही है । दिनांक 04.07.021 समय करीब 8.30 बजे सुबह मेरी नातीन घर के बाहर खेल रही थी उस समय मेरे घर में कोई मौजूद नही था तभी मेरे गाँव का स्वामीनाथ पुत्र स्व0 कुमार मेरी नातीन को बदनीयत से गोद में उठाकर मेरे खाली घर में अन्दर ले गया तभी मैं हैन्ड पम्प से पानी भर कर वापस आई तो मैने देखा की मेरे गाँव का स्वामीनाथ मेरी नातीन से छेड़छाड़ कर रहा था तथा मुझे देख कर मेरी नातीन को छोड़ कर भाग गया उसके बाद मेरी नातीन ने रो-रो कर मुझे ये बात बतायी । वादिनी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 98/2021 धारा 452/354-A IPC व 9/10 पोक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रचलित है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत आज दिनांक 07.07.2021 को मुखबीरी सूचना पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा मय हमराहियान के मुखबिरी सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त स्वामीनाथ पुत्र कुमार निवासी मरगूपुर, कौड़िया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 98/2021 धारा 452/354A IPC व 9/10 पोक्सो एक्ट को मठिया सुजानपुर पुलिया थाना क्षेत्र कप्तानगंज से समय 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 98/2021 धारा 452/354A IPC व 9/10 पोक्सो एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त

स्वामीनाथ पुत्र कुमार निवासी मरगूपुर, कौड़िया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ 
2. का0 नित्यानन्द सिंह
3. का0 पंकज यादव

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 42 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पेट्रोल डीजल व अन्य सामानों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को तहसील सगड़ी पर थाली चम्मच लेकर व पार्टी का झंडा के साथ जमकर प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी को राज्यपाल के नाम पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि किसी भी दशा में पेट्रोल मूल्यवृद्धि जो की गई है उसको वापस लिया जाए। वही कार्यकर्ताओं ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर से पैदल मार्च करते हुए थाली बजाते हुए जमकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया एवं उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर मांग की।
इस दौरान जिला महासचिव अजीत राय ने कहा कि- पेट्रोल मूल्य वृद्धि से बढ़ रही महंगाई से आम जनमानस काफी त्रस्त है। जबकि सरकार पर इसका कोई असर नहीं आ रहा है। जिस वजह से लोगों के थाली से दाल और सब्जियां गायब हो गई हैं जहां सब्जियों खाद्य पदार्थो गैस सिलेंडर आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। वही किराए आदि में लगातार वृद्धि हो रही है जिस वजह से आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने कहा कि- सरकार भ्रष्टाचार और पेट्रोल मूल्य वृद्धि को कम करने के नाम पर जनता को गुमराह कर कर सत्ता में आई थी पर अब तक जब से सरकार आई है पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और महंगाई अपने चरम सीमा पर है जिस वजह से किसान से लेकर आम आदमी काफी परेशान है पर सरकार को आम जनमानस की चिंता ही नहीं दिखाई दे रही है और सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का हित साधने में लगी है।
कांग्रेस नेत्री राना खातून ने कहा कि- सरकार पेट्रोल को और डीजल को व पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के अंदर नही ला रही है और ना ही इनके दाम कम कर रही हैं। जबकि मुनाफावसूली कंपनियां अधिक करने के कारण काफी लाभान्वित हो रही हैं जिसका भार आम उपभोक्ता पर पड़ रहा है, आज बेतहासा महंगाई के चलते गरीब परेशान है।
इस दौरान अजीत राय जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी, मुकेश राय पीसीसी सदस्य, दिनेश कुमार यादव, महिला मोर्चा से राणा खातून, राधेश्याम प्रसाद गुप्ता, वसीम अहमद, सुरेश यादव, विनोद यादव, राशिद, लालमणि यादव, गाजी, फकीर, मनीष कुमार यादव, इरफान आदि लोग मौजूद रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

हम न्याय दिलाने के लिए आये है धरना देने नही: गया चरन दिनकर

जिलाधिकारी और कप्तान को एससी एसटी एक्ट का बोध नहीं, ऐसे लोक सेवक को रहने का हक नहीं।

आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पांचवें दिन महिलाओं द्वारा पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ दिए जा रहे धरने में बसपा प्रतिनिधिमंडल के गया चरण दिनकर गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा देते हुए मामला सदन में उठाने और जब तक पुलिस प्रशासन एव दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। दलितों के साथ जिस तरह से योगी सरकार द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है इसे दलित समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। गया चरण दिनकर ने कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक प्रशासन को 24 घंटे के अंदर इतनी बड़ी घटना की रिपोर्ट शासन को दे देनी चाहिए थी । जिस कप्तान और डीएम को अपने दायित्वों का बोध नहीं हो उसे सेवा में रहने का कोई हक नहीं है इसके लिए हम काम करेंगे 29 की घटना होती है और पुलिस जीन अपराधियों को पकड़ कर जेल के अंदर डालना चाहिए उन्हें ऐसे कृतियों में बचाते हुए स्वयं इस पीड़ित परिवार को मुखिया को मारती पिटती है पुलिस को जितना गलत करना चाहिए था मकान तोड़ दिया गया अनाज पानी सब बर्बाद कर दिया क्या सारी माननीय मर्यादा को खुलेआम उल्लंघन किया गया। महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई जिस तरह से जेसीबी लाकर मकानों को गिराया गया जो भी दस्तावेज थे वह फाड़ दिए गए इलेक्ट्रॉनिक सामानों की क्षति की गई टेक्ट आदि को जेसीबी से तोड़ दिया गया। उत्तर प्रदेश में हमने इस तरह की अब तक कोई घटना नहीं देखी है ।जो बहुत बड़े अपराधी है  उनके खिलाफ तमाम नरसंहार जैसे मुकदमे कायम है ऐसे अपराधियों के साथ भी ऐसी और माननीय घटनाएं नहीं की जाती है। क्योंकि अनुसूचित जाति के लोग हैं और यह सरकार की निगाह में उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं है और नही इंसान है ।इस जिले के जिलाधिकारी और कप्तान को एससी एसटी एक्ट की धारा 6 8 9 10 का बोध नहीं है इस एक्ट के तहत चाहे वह अपराधी हो या कर्मचारी हो या लोकसवक हो या अधिकारियों ऐसे लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम होना चाहिए था जो नहीं हुआ ।इतना बड़ा आर्थिक नुकसान न्याय और मानवता के विरुद्ध इतना बड़ा तांडव किया गया है उसकी जितना निंदा की जाए वह कम है। इतना बड़ा आर्थिक नुकसान और विधि और न्याय मानवता के खिलाफ जितनी भी निंदा की जाए वह कम है ।प्रदेश सरकार को जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को यह ताकत दी जाती है कि जनता ने चुना है वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं ऐसा मुख्यमंत्री जो जो अपराधियों को दंड न दे सके जिस को साक्ष्य देने की हिम्मत ना हो ऐसा मुख्यमंत्री दो कौड़ी का है ।पूरे प्रदेश में गरीब लोगों के साथ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बालिकाओं महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार अपराध की श्रेणी में आता है। उन्हें बचाने वाले भी गंभीर अपराध के दोषी हैं। उनके खिलाफ लोग धरने पर बैठे हैं किस प्रदेश के मुख्यमंत्री को यहा आकर मौके पर देखें और यहां के कप्तान और जिलाधिकारी को दंडित करें एवं सेवा से बर्खास्त करें ।ऐसे लोक सेवकों को कार्य करने की जरूरत नहीं है  इन पर लगाम लगाने का काम बहुजन परिवार करेगा ।इस परिवार के पास आनाज  न खाने की व्यवस्था है ना सोने की व्यवस्था तक नही है। इनके सामने जब व पीड़ित परिवार से मिल रहे थे तो महिलाएं फूट फूड ट कर रो पड़ी और अपना दुखड़ा सुनाई जिससे वह भी बिफर पड़े ।इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम चंद खरवार पूर्व सांसद संगीता आजाद सांसद हरिश्चंद्र गौतम विनोद नीलम कुशवाहा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मदन राम रमेश कुमार अश्वनी आदि लोग मौजूद थे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सड़क से सदन तक लड़ेगी सपा शोषित और दलित समाज की लड़ाई।

बेलगाम हो गई है जोगी की पुलिस। 

समाज को शर्मसार करने वाली है पलिया गांव की घटना। 

आजमगढ़:  समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री आर के चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को पलिया गांव पहुंचा। पुलिस द्वारा 29 जून की रात में किए गए तोड़फोड़, महिलाओं के साथ अभद्रता, लूटपाट को देखा और इसकी निंदा की।
आर के चौधरी ने कहा कि- जिस तरह का कृत्य पुलिस द्वारा अनुसूचित समाज के साथ किया गया है, वह प्रदेश में कहीं अन्य अब तक देखने को नहीं मिला। प्रदेश की सरकार द्वारा अब तक दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। लेकिन सरकार के लोग जानबूझकर गरीबों को न्याय देने से बच रहे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ अब चुप नहीं बैठेगी ।दलित, पिछड़े, शोषित समाज की लड़ाई समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
पलिया की घटना विधानसभा मे पहले ही दिन उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वर्तमान सरकार लोगों की आवाज डंडे के बल पर दबा रही है। हमने इस गांव में हुए पुलिसिया अत्याचार को देखा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी को इस पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी और जैसा उनका निर्देश मिलेगा समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ दलित समाज के साथ खड़ी रहेगी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि- मैं पहले दिन से ही पलिया गांव में हुए अत्याचार के खिलाफ खड़ा हूं आगे जो भी संघर्ष होगा उसके लिए तैयार है। वही सपा नेता शंकर यादव ने कहा कि- पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही होनी चाहिए जिस तरह से अमानवीय था दिखाते हुए घर तोड़ा गया है वैसे ही दोषियों की सैलरी से इनके घर की भरपाई की जाए और इस संबंध में सीबीआई जांच की मांग है हमारी जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं।
प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक कल्पनाथ पासवान, विधायक नफीस अहमद, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, जयराम पटेल, शिव सागर यादव, दिनेश यादव, रमायण यादव, श्याम बिहारी राम, रविंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने