आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़ - बाबा भैरव धाम स्थित सरोवर मे स्नान करते समय जीजीएस 24 न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार वशिष्ठ मौर्य के छोटे बेटे की डूबने से मौत हो गई |बतादें कि भैरव धाम मे हर मंगलवार को मेला लगता है जहाँ दूर दूर से लोग पूजा अर्चना एवं दर्शन करने आते है |आज मंगलवार के दिन दर्शन करने वशिष्ठ मौर्य का छोटा लड़का रजनीश मौर्य उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम शेरजहाँपुर थाना पवई अपने मामा रणजीत मौर्य के साथ बाबा भैरव धाम आया था यहां पहुंच कर वह सरोवर में स्नान कर रहा था कि इसी बीच पैर फिसलने से गहरे पानी मे चला गया | आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए बचाव के लिए सरोवर में उतरे परन्तु तबतक काफ़ी देर हो चुकी थी |लोगों की मदद से सरोवर मे से ढूढ कर उसे बाहर निकाला और स्थानीय थाने को इसकी जानकारी दी गई| पुलिस ने उसे तत्काल बगल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | इसकी सूचना जैसे ही पत्रकारों को हुई आनन फानन मे भारतीय पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष राजनारायण मिश्र अपने साथी पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा, चंद्रशेखर मौर्या, अजय मिश्र इंद्रजीत मौर्या व कुलदीप सिंह सहित तत्काल मौके पर पहुचे और लडके के परिवार वालों के असीम शोक मे ढाडस बधाई और पुलिस को विधिक कार्यवाही करने के लिए शव को थाने भेजवाया | पत्रकार परिवार के साथ हुई इस दुःखद घटना मे भारतीय पत्रकार संघ उनके साथ खड़ा रहा।
