सगड़ी/आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 से 12 अप्रैल तक चलाए जा रहे ‘गांव चलो अभियान’ के तहत अजमतगढ़ क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं।
अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रक वितरित कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्रक में केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं का विवरण शामिल है, जिससे आमजन जानकारी लेकर योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसी लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
अभियान के क्रम में कंजरा दिलशादपुर में प्रवीन कुमार सिंह, भटौली इब्राहिमपुर में अरविंद जायसवाल, पूनापार बड़ागांव में मनीष मिश्र, जमीन हरखोरी में संजय कुमार, महुला में विजय पटेल, लाटघाट में कृष्णकांत राय, तरौका में संजय राय, रजादेपुर में राधेश्याम, सिकंदरपुर में अशोक राम तथा पुरुषोत्तमपुर कैथौली में सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
इस दौरान त्रिपुरारी पाठक, यशवंत सिंह, महावीर सिंह, अरविंद नायक, सौरभ श्रीवास्तव, जितेंद्र राय, खटालू सिंह, उपेंद्र सिंह, पारितोष जायसवाल, हेमंत सिंह, सुनील कन्नौजिया, विशाल ओझा, ओमप्रकाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।