आज़मगढ़।
सगड़ी ।
प्रधानाध्यापक व प्रधान के खिलाफ लगाया साजिश का आरोप।
जिलाधिकारी,बेसिक शिक्षाधिकारी से भी की शिकायत।
सगड़ी स्थानीय तहसील क्षेत्र के गड़ेरूआ गांव में 20 जुलाई की दोपहर में प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को दबंगों द्वारा जेसीबी से गिराने के विरोध में गांव के लोगों ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय पर जमकर प्रधान और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
गांव के बलवंत सिंह, राजन, सिंह, शंभू सिंह, अजीत सिंह, आदि का कहना है कि गांव में प्राथमिक विद्यालय पुराना होने के कारण बगल की जमीन में दो साल पूर्व नया प्राथमिक विद्यालय बनाया गया है । जिसमें बच्चे पढ़ते हैं । पुराने प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर दबंगों की नजर काफी दिनों से थी।20 जुलाई की दोपहर में प्रधान व प्रधानाध्यापक सहित गांव के दो-तीन लोग मिलकर के जेसीबी से पुराने प्राथमिक विद्यालय को तोड़ दिए ताकि विद्यालय की जमीन पर कब्जा कर सकें।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय तोड़ने के बाद कुछ लोग विद्यालय का ईट ,सरिया भी उठा ले गए हैं । बलवंत सिंह ने कहा कि हम लोगों ने जिलाधिकारी से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी तक शिकायत किए लेकिन अभी तक दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है ।और कहां की अगर कार्यवाही नहीं होगी तो सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।वही प्रधानाध्यापक संतोष मिश्रा द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर जीयनपुर कोतवाली,और चौकी लाटघाट पर देने का प्रयास किया गया पर तहरीर नही ली गयी जिसका कारण रहा कि प्रधानाध्यापक को पूरी जानकारी होते हुए भी गांव की राजनीति का मोहड़ा बने हुए है। भवन गिराने के लिए प्रदर्शन करने वालों में शुभम सिंह, मुलायम सिंह ,इंद्रजीत गौड़ ,सतीश सिंह, प्रभाकर सिंह ,सत्यनारायण सिंह ,दीपक सिंह,अमरजीत सिंह,शिव शंकर सिंह ,सत्यम ,गणेश नायक आदी लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़